Home Decor: वेस्ट बॉटल से बनाएं घर की दीवारों को खूबसूरत, पॉजिटिव वाइब्स से भरपूर रहेगा आपका आशियाना

हर कोई अपने घर को खूबसूरत बनाना चाहते हैं। ऐसे में नये नये आइडिया से आप घर को डेकोरेट कर सकते हैं। आप घर या बालकनी को सजाने के लिए हैंगिंग वाज घर पर ही बना सकते है इसे बनाना बेहद ही आसान है। हैंगिंग वाज बनाने के लिए चाहिए कि आप प्लास्टिक बॉटल्स, फैब्रिक, …
हर कोई अपने घर को खूबसूरत बनाना चाहते हैं। ऐसे में नये नये आइडिया से आप घर को डेकोरेट कर सकते हैं। आप घर या बालकनी को सजाने के लिए हैंगिंग वाज घर पर ही बना सकते है इसे बनाना बेहद ही आसान है।
हैंगिंग वाज बनाने के लिए चाहिए कि आप प्लास्टिक बॉटल्स, फैब्रिक, कैंची, ग्लू, पंचर, स्ट्रिंग, चाकू, रंगीन धागे, सजावटी लेसेस या रिबन्स भी ले सकते हैं।
हैंगिंग वाज बनाने के लिए एक बॉटल ले बॉटल को बीच से बेस के बरारबरी में आड़ा काट लें।इसके बाद बॉटल के बाहरी हिस्से को ग्लू से कोट करें और उसपर फैब्रिक चिपका लें।
अब बेस पर भी फैब्रिक उतना ही चिपकाएं जितने में बोतल पूरी कवर हो जायें।
अब प्लास्टिक बॉटल में पंचर के इस्तेमाल करते हुए दो छेद बनाएं।
दोनों छेदों में से रंगीन धागे डालकर गांठ लगा लें, ताकि आप वाज को घर या बालकनी की छत पर लटका सकें।
पंच और छेद के निशानों को छिपाने के लिए सजावटी लेसेस या रिबन्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस हैंगिंग वाजेज में छोटे-छोटे आर्टिफिशियल सजावटी पौधे रखकर बालकनी या दरवाजे के बगल में लटकाएं। यह घर के किसी भी हिस्से में लटका कर घर को सजा सकते हैं और सुदंर बना सकते हैं।
पढ़ें-कॉकरोच ने किचन में कर लिया है कब्जा, तो भगाने में काम आएंगे यह घरेलू नुस्खे