अयोध्या: अज्ञात कारणों से लगी आग, एक दर्जन घर जलकर हुए राख

पूराबाजार/अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम रामपुर पुवारी माझा में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से एक दर्जन घर जलकर राख हो गए हैं। प्रभावित लोगों की घर गृहस्थी का सामान भी इस अग्निकांड की भेंट चढ़ गया है। ग्राम प्रधान रमेश निषाद ने बताया कि अज्ञात कारणों से …
पूराबाजार/अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम रामपुर पुवारी माझा में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से एक दर्जन घर जलकर राख हो गए हैं। प्रभावित लोगों की घर गृहस्थी का सामान भी इस अग्निकांड की भेंट चढ़ गया है।
ग्राम प्रधान रमेश निषाद ने बताया कि अज्ञात कारणों से लगी आग से देखते देखते ही गांव के मुन्ना निषाद, गंगा राम निषाद, राजाराम निषाद, पप्पू यादव , गौरी निषाद, विजय निषाद, सुखराम निषाद और राम नरेश यादव पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में दर्जन लोगों के घर भी आंशिक रूप से जल गए हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पूरा बाजार राम अवतार राम दल बल के साथ पहुंच गए।
उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलवाया। फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों के अथक प्रयास से घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेखपाल फकीरे प्रसाद ने गांव में पहुंचकर नुकसान का आकलन कर अधिकारियों को अवगत कराया है। ग्राम प्रधान ने अग्नि पीड़ित परिवारों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था की है। प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सहायता दिए जाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें:-फतेहपुर: दीपक से लगी आग, दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत, पांच बकरियां भी जली