बॉक्स ऑफिस पर छाई KGF: Chapter 2, पहले ही दिन तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

मुंबई। ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखा गया था। बड़े पर्दे पर फिल्म में यश और संजय दत्त को देखने के बाद दर्शक खुद सीटियां और तालियां बजाने से रोक नहीं पा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक …
मुंबई। ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखा गया था। बड़े पर्दे पर फिल्म में यश और संजय दत्त को देखने के बाद दर्शक खुद सीटियां और तालियां बजाने से रोक नहीं पा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के अंत में दर्शकों को बड़ा सरप्राइज मिला है। मेकर्स ने फिल्म के अगले पार्ट को लेकर बड़ा इशारा दिया है।
‘KGF2’ CREATES HISTORY, BIGGEST DAY 1 TOTAL… #KGF2 has demolished *opening day* records of #War and #ThugsOfHindostan… #KGFChapter2 is now BIGGEST OPENER in #India [#Hindi version]… *Day 1* biz…
⭐️ #KGF2: ₹ 53.95 cr
⭐️ #War: ₹ 51.60 cr
⭐️ #TOH: ₹ 50.75 cr
Nett. #India biz. pic.twitter.com/XES04m8HTe— taran adarsh (@taran_adarsh) April 15, 2022
ट्विटर पर ‘केजीएफ 3’ काफी ट्रेंड हो रहा है। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर भी ‘केजीएफ 2’ ने पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में तीनों फिल्मों का फर्स्ट डे का कलेक्शन शेयर किया जिसके मुताबिक ‘केजीएफ 2’ ने 53.95 करोड़ रुपए कमाए हैं, जब्कि ‘वार’ ने पहले दिन 51 करोड़ और ठग्स ऑफ हिन्दुस्तोन ने 50 करोड़ की कमाई की थी।
'KGF2' CROSSES LIFETIME BIZ OF 'KGF' ON *DAY 1*…
⭐ #KGF Part 1: ₹ 44.09 cr [lifetime biz]⭐ #KGF2: ₹ 53.95 cr [Day 1]Kudos to #Excel [#RiteshSidhwani, #FarhanAkhtar] – #AAFilms [#AnilThadani] for their vision, backing the first part way back in 2018… Now awaiting #KGF3. pic.twitter.com/N9UA6mYjXW— taran adarsh (@taran_adarsh) April 15, 2022
उन्होंने अपने ट्वीट में दोनों पार्ट्स के फर्स्ड डे कलेक्शन की जानकारी दी है। तरण के अनुसार, ‘केजीएफ 1’ के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 44 करोड़ की कमाई की थी वहीं ‘केजीएफ 2’ ने 53.95 करोड़ की कमाई की है।
पढ़ें-‘KGF 2’ के आखिर में फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, जल्द आएगा फिल्म का तीसरा पार्ट