इटावा: बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यालय में होगा ध्वजारोहण, शुरू किया जाएगा माइक्रो डोनेशन अभियान

इटावा। आज भाजपा का 42वां स्थापना है। जिसे देखते हुए इटावा जिले में बीजेपी कार्यालय में ध्वजारोहण और माइक्रो डोनेशन अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी। 5 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये तक चंदा लिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार प्रदेश, जिला व …
इटावा। आज भाजपा का 42वां स्थापना है। जिसे देखते हुए इटावा जिले में बीजेपी कार्यालय में ध्वजारोहण और माइक्रो डोनेशन अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी। 5 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये तक चंदा लिया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार प्रदेश, जिला व मंडल स्तर पर स्थापना दिवस के मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि स्थापना पर पार्टी जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। पक्के बाग तिराहे से भाजपा जिला मुख्यालय तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। मुख्यालय पर एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव सुनवाया जाएगा।
30 अप्रैल तक चलेगा अभियान
राजपूत ने कहा कि भाजपा अपने स्थापना दिवस से माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरूआत करेगी। पार्टी का लक्ष्य इस बीच ज्यादा से ज्यादा लोगों को नमो एप के माध्यम से जोड़ना होगा। इसमें कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता से पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक दान लिया जाएगा। किसी से भी एक हजार रुपये से ज्यादा नहीं लिए जाएंगे। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा।
विचारधारा एवं नीतियों का समर्थक है
उन्होंने बताया कि 25 दिन चलने वाले इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो एप से माइक्रो डोनेशन के लिए लोगों को जोड़ने का आग्रह किया जा रहा है। सबसे अधिक लोगों को जोड़ने वाले कार्यकर्ताओं को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। पार्टी का मानना है कि समाज का बड़ा वर्ग उससे प्रत्यक्ष रूप से नहीं जुड़ा है, लेकिन उसकी विचारधारा एवं नीतियों का समर्थक है। ऐसे लोगों को इस अभियान के तहत पार्टी से जोड़ा जाएगा।
पढ़ें-गोरखनाथ मंदिर हमला: छत पर निशानेबाजी सीखता था आरोपी मुर्तजा, घर से मिली एयरगन, पूछताछ जारी