बरेली के दो विधायक योगी के दूसरे राज में बने मंत्री, समर्थकों में खुशी की लहर

बरेली के दो विधायक योगी के दूसरे राज में बने मंत्री, समर्थकों में खुशी की लहर

बरेली, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज यानी शुक्रवार को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके दूसरे कार्यकाल में भी बरेली को दो मंत्री मिले है। इस बार बरेली से लगातार तीन बार विधायक बने अरुण कुमार को भी सरकार ने मंत्री पद दिया है। बरेली से फिर से …

बरेली, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज यानी शुक्रवार को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके दूसरे कार्यकाल में भी बरेली को दो मंत्री मिले है। इस बार बरेली से लगातार तीन बार विधायक बने अरुण कुमार को भी सरकार ने मंत्री पद दिया है। बरेली से फिर से दो मंत्री बनने के बाद बरेली की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पूर्व सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह भी बने मंत्री
योगी के पहले राज में सिंचाई मंत्री बने धर्मपाल सिंह को दूसरे राज में भी मंत्री पद दिया गया है। धर्मपाल सिंह ने इस चुनाव में भी आंवला सीट से भारी मतों से जीत हासिल की थी। उधर, दूसरी ओर शहर विधानसभा सीट से जीते अरुण कुमार को इस बार स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। जबकि पिछली बार इन्हें मंत्री पद से दूर रखा गया था।

दोनों मंत्रियों के पास कितनी संपत्ति
पूर्व सिंचाई मंत्री रह चुके धर्मपाल सिंह पांचवी वार विधायक बने है। पिछली सरकार में भी इन्हें मंत्री पद मिला था। जिसमें इन्होंने सिंचाई विभाग संभाला था। धर्मपाल सिंह के पास कुल 1.20 करोड़ की संपत्ति है। जबकि शहर विधायक अरुण कुमार तीसरी वार विधायक बने है। इनके पास कुल करीब 5.5 करोड़ की सम्पत्ति है।

बरेली से भाजपा ने जीती सात सीटें
बतातें चले कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बरेली की सभी नौं सीटों में से सात सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। जबकि दो सीटों पर सपा विजयी रही थी।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी किशोरी का सरेराह अपहरण

 

 

 

 

 

 

 

ताजा समाचार

Kanpur: सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन ने निकाला कैंडिल मार्च, आतंकी हमले की निंदा की, 'पाकिस्तान मुर्दाबाद', 'आतंकवाद मुर्दाबाद' के लगे नारे
लखीमपुर खीरी: बकरी चरा रही महिला पर बाघ के हमले से ग्रामीणों में फैली दहशत 
सूदखोर की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने घर में लगाया फंदा, बेटे ने दरवाजा तोड़कर मां को बचाया
Kanpur: लायर्स क्लब ने आतंकी हमले में दिवंगत लोगों को दी श्रद्धांजलि, अधिवक्ता बोले- पहलगाम हमला देश की अस्मिता पर हमला है
धोखाधड़ी का खेल :  रो हाउस बनाने का झांसा देकर दंपति ने ऐंठे 7 लाख रुपये
लखीमपुर खीरी: पीआरडी कार्यालय में जवान और बीईओ के बीच हाथापाई