जुल्म ज्यादती के खिलाफ और विकास के लिए करेंगे संघर्ष: अरविंद सिंह गोप

बाराबंकी। चुनावी हार के बाद दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को कोटवा सड़क स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। जिसमें पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने जुल्म ज्यादती के खिलाफ संघर्ष का नारा दिया। कहा कि दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भी वे संघर्ष करेंगे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद …
बाराबंकी। चुनावी हार के बाद दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को कोटवा सड़क स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। जिसमें पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने जुल्म ज्यादती के खिलाफ संघर्ष का नारा दिया। कहा कि दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भी वे संघर्ष करेंगे।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद जायसवाल द्वारा आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने की। गोप ने कहा कि जो नवजवानों का प्यार और बुजुर्गो का आशीर्वाद दरियाबाद की जनता ने हमें दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता।दरियाबाद हमारा घर है और हमेशा रहेगा। समाजवादी लोग संघर्ष के आदी हैं। हर जोर जुल्म के टक्कर पर संघर्ष हमारा नारा है।
हमारा कार्यकर्ता हिम्मत हारने वाला नहीं है दरियाबाद में हर जुल्म के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब संघर्ष के माध्यम से दिया जायेगा।और आज से ही हमारी तैयारी 2024 के चुनाव की शुरू हो गई है हम मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं की बदौलत चुनाव मैदान में उतर कर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जिताएंगे। किसी कार्यकर्ता को निराश होने की जरूरत नहीं है।आपके हर दुख सुख में आपके साथ खड़े हैं।हम सबके नेता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने कल लोकसभा से इस्तीफा दिया है।
उत्तर प्रदेश के किसानों, गरीबों नवजवानों,व्यापारियों,के हितों की रक्षा के लिए मजबूत विपक्ष के तौर पर समाजवादी पार्टी सदन में बीजेपी सरकार को जगाने का काम करेगी। और आमजन मानस की समस्याओं के लिए समाजवादी पार्टी सदन से लेकर सड़कों तक संघर्ष करेगी।
इस बैठक में मुख्य रूप से मौजूद लोगों में सपा उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा बबलू,पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह,चक्खन यादव डीडीसी, यशवंत सिंह यादव, रणंजय सिंह प्रधान, हशमत अली गुड्डू, अंबिका प्रसाद वर्मा प्रधान,जैसी राम रावत ब्लाक अध्यक्ष,मिथलेश वर्मा,प्रांशु वर्मा पूर्व डीडीसी, आकाश यादव,निर्मल यादव,सुरेश रावत, डा एम एल साहू, आशीष सिंह लकड़ियां, परसू वर्मा,अशोक रावत,जसकरण रावत बीडीसी, मंगला देवी पूर्व प्रधान,सर्वेश यादव,बबलू जायसवाल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें-बरेली: बेकाबू बाइक खाई में गिरी, हादसे में पिता और दो बच्चों की मौत