नैनीताल: भवनों का किराया काट एरियर भुगतान करने के विरोध में उतरे पालिका कर्मी

नैनीताल, अमृत विचार। वर्षों से सेवानिवृत्त पालिका कर्मियों का रुका एरियर भुगतान कर दिया गया है। मगर पालिका आवासों में सेवानिवृत्ति के बाद भी रह रहे कर्मचारियों और आश्रितों को पालिका के आवासों का किराया काटकर एरियर भुगतान किया गया। ऐसे में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ विरोध पर उतर आया है। उन्होंने इसके खिलाफ …
नैनीताल, अमृत विचार। वर्षों से सेवानिवृत्त पालिका कर्मियों का रुका एरियर भुगतान कर दिया गया है। मगर पालिका आवासों में सेवानिवृत्ति के बाद भी रह रहे कर्मचारियों और आश्रितों को पालिका के आवासों का किराया काटकर एरियर भुगतान किया गया। ऐसे में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ विरोध पर उतर आया है। उन्होंने इसके खिलाफ अधिशासी अधिकारी को पत्र लिख है।
बुधवार को संघ सचिव सोनू सहदेव, उपसचिव रवि कुमार ने पालिका दफ्तर में तीन दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोनू सहदेव ने कहा कि वर्षों से कर्मचारियों को एरियर का भुगतान पालिका की ओर से नहीं किया गया। जिस कारण सेवानिवृत्ति के बाद भी कर्मचारियों ने आवास खाली नहीं किये। अब पालिका द्वारा जब से कर्मचारी सेवानिवृत्त हुआ है तब से आवासों का किराया प्रतिमाह 4800 रुपये के हिसाब से काटा जा रहा है।
जबकि पालिका के कई सेवानिवृत्त कर्मचारी 171 से 700 रुपये प्रतिवर्ष किराया दे रहे है। वहीं कई स्थानांतरित अधिकारियों द्वारा अभी भी आवास खाली नहीं किये गए है। उन्होंने बताया कि इस अनियमितता को दूर करने को लेकर पूर्व में भी पत्र पालिका प्रशासन को दिया गया था, मगर उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। जिस कारण उन्होंने तीन दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू कर शुरू कर दिया है। कहा कि यदि अब भी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।