अयोध्या: डीजे पर थिरके युवा, संतों ने मंदिरों में खेली होली, प्रशासनिक अधिकारियों पर भी चढ़ा रंग

अयोध्या: डीजे पर थिरके युवा, संतों ने मंदिरों में खेली होली, प्रशासनिक अधिकारियों पर भी चढ़ा रंग

अयोध्या। अयोध्या में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार की रात में होलिका जलते ही जनपद में उल्लास की लहर दौड़ पड़ी। शुक्रवार की सुबह से ही रंग चलना शुरू हो गया। चौराहों पर डीजे की धुन में युवाओं ने कपड़ा फाड़ होली खेली। सड़कें पूरी रंग गई थीं। साधु-संतों ने भी …

अयोध्या। अयोध्या में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार की रात में होलिका जलते ही जनपद में उल्लास की लहर दौड़ पड़ी। शुक्रवार की सुबह से ही रंग चलना शुरू हो गया। चौराहों पर डीजे की धुन में युवाओं ने कपड़ा फाड़ होली खेली। सड़कें पूरी रंग गई थीं। साधु-संतों ने भी मंदिरों ने जाकर अबीर-गुलाल उड़ाए। प्रशासनिक अधिकारियों में होली को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

इस बार होली पर कोरोना का साया नहीं रहा, जिसके चलते लोग जमकर होली खेलते नजर आए। लोग सुबह से लेकर दोपहर तक जमकर एक दूसरे को अबीर गुलाल और रंग लगाते दिखे। हर उम्र के लोगों में होली की खुमारी देखी गई। बच्चे, बूढ़े, जवान व महिलाओं की टोलियां रंग खेलती नजर आई। चौक, रिकाबगंज, नाका, देवकाली, रीडगंज, साहबगंज में युवा डीजे की धुन व फव्वारे में रंग खेलते नजर आए। इस दौरान रंग बरसे भीगे चुनर वाली…, होली खेले रघुवीरा अवध में…, होलिया में उड़े रे गुलाल… सहित कई गीतों पर युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। इधर, मठ-मंदिरों में साधु-संतों ने भी मंदिरों में जाकर होली का त्योहार मनाया। साधु-संतों ने रंगों के अलावा फूलों से भी होली खेली।

हनुमंत लला को अबीर गुलाल किया अर्पित

हनुमानगढ़ी में विराजमान हनुमंत लला को अबीर गुलाल अर्पित किया गया। कनक भवन में कनक बिहारी सरकार को आंगन में विराजमान कर उनके साथ भक्तों ने होली खेली अबीर गुलाल अर्पित किया। श्री राम जन्म भूमि में विराजमान रामलला को भी ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कराकर भव्य श्रृंगार किया गया। नवीन वस्त्र धारण कराकर अबीर गुलाल अर्पित किया गया। श्री राम जन्म भूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि भगवान राम लला को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग भी लगाया गया।

इसी तरह दशरथ महल, श्री राम वल्लभा कुंज, मणिराम दास जी की छावनी, नाका हनुमानगढ़ी सहित अन्य मंदिरों में भक्त अपने आराध्य के साथ होली खेलकर निहाल हो उठे। दोपहर बाद राम की पैड़ी पर लोगों की भारी भड़ी उमड़ पड़ी, लोगों ने होली खेलने के बाद राम की पैड़ी में घंटों तक स्नान किया। वहीं जिलाधिकारी नितीश कुमार व एसएसपी शैलेश पांडे ने अपने मातहतों के साथ होली खेली।

शाम को लगा बधाई देने वालों का तांता

दोपहर में दो बजे तक रंग चला। इसके बाद बधाइयों का दौर शुरू हो गया। शाम के समय लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंचकर होली की बधाइयां दी। इधर, राजनेताओं के घरों पर भी लोग पहुंचे और उन्हें बधाइयां दी। सपा नेता व पूर्व विधायक तेज नारायण पांडे पवन के घर हजारों की संख्या में समर्थकों ने पहुंचकर बधाई दी।

पढ़ें-मुरादाबाद: होली की खुशियां मातम में बदलीं, 2 बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत

ताजा समाचार

स्पेस से लौटे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को नहीं मिलेगा ओवरटाइम! जानें वजह
Kanpur: मुसलमानों को ताकत देने में जुटा पर्सनल लॉ बोर्ड, सोशल मीडिया पर जारी किया ये पैगाम...
आईपीएल 2025 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे हार्दिक पांड्या, मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच मार्क बाउचर बोले
अयोध्या: अकीदत के साथ अदा हुई रमजान के तीसरे जुमे की नमाज  
'एक राष्ट्र-एक चुनाव विकसित भारत के लिए जरूरी': Kanpur के सीएसजेएमयू में यूथ पार्लियामेंट में वक्ताओं ने रखे विचार
'हम कूड़ादान नहीं हैं', न्यायमूर्ति वर्मा के स्थानांतरण पर बोला हाईकोर्ट बार एसोसिएशन