आगरा: ऑटो चालक ने सिपाही को मारी टक्कर, निजी अस्पताल में कराया गया एडमिट

आगरा। जिले के थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र में ऑटो चालक दिन पर दिन दिलेर बनते जा रहे हैं। लूट, डकैती, चोरी, और गैंगरेप जैसे मामलों को अंजाम देने वाले चालक अब पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं। आज रविवार को तेज रफ्तार ऑटो चालक ने थाने के सिपाही को टक्कर मार दी। जिसके बाद घायल …
आगरा। जिले के थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र में ऑटो चालक दिन पर दिन दिलेर बनते जा रहे हैं। लूट, डकैती, चोरी, और गैंगरेप जैसे मामलों को अंजाम देने वाले चालक अब पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं। आज रविवार को तेज रफ्तार ऑटो चालक ने थाने के सिपाही को टक्कर मार दी। जिसके बाद घायल सिपाही को निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने ऑटो कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, थाना एत्माउद्दौला की रामबाग चौकी पर तैनात सिपाही मनोज यादव इलाके में गश्त पर थे। तभी घाट बजरिया पर यूपी 80 बीटी 3932 ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल सिपाही को दुसरे पुलिसकर्मियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत सही है।
SSP सुधीर कुमार करवाएंगे सत्यापन
चालकों के खिलाफ SSP सुधीर कुमार अभियान चलाने जा रहे हैं। अभियान के अंदर ऑटो चालकों को वर्दी पहनना जरूरी होगा और बिना पुलिस सत्यापन के चालक ऑटो नहीं चला पाएंगे।
पढ़ें-देहरादून से दिल्ली तक मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन तेज, धामी के बाद अब इस नाम ने चौंकाया