उन्नाव के पुरवा सीट से भाजपा उम्मीदवार का ऑडियो वायरल, कहा- 10 मार्च के बाद देख लेंगे

उन्नाव के पुरवा सीट से भाजपा उम्मीदवार का ऑडियो वायरल, कहा- 10 मार्च के बाद देख लेंगे

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की पुरवा सीट से निवर्तमान विधायक व वर्तमान में भाजपा उम्मीदवार अनिल सिंह का एक आडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। इस आडियो में अनिल सिंह 10 मार्च के बाद विरोध करने वालों को देख लेने की बात कहते सुने जा रहा हैं। यह आडियो कब …

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की पुरवा सीट से निवर्तमान विधायक व वर्तमान में भाजपा उम्मीदवार अनिल सिंह का एक आडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। इस आडियो में अनिल सिंह 10 मार्च के बाद विरोध करने वालों को देख लेने की बात कहते सुने जा रहा हैं। यह आडियो कब और कहां का है इसकी पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है।

हलांकि जिस अंदाज में अनिल सिंह संबोधन कर रहे है उससे यह प्रतीत होता है कि मतदान के बाद यह बातें कार्यकर्ताओं के बीच कही गयी है। इस आडियो में उन्होंने ऐलानिया यह बात कही कि इस बार जीतने के बाद बताया जाएगा कि विधायक क्या होता है। उन्होंने सीधे तौर पर सपा को वोट देने वालों के राशन कार्ड निरस्त कराने के साथ ही उन्हें अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित करने की बात भी कही।

यही नहीं उन्होंने सपा का समर्थन करने वाले ग्राम प्रधान के खाते न खुलने देने की भी घुड़की दी। 3 मिनट 49 सेकेण्ड के इस आडियों में भाजपा प्रत्याशी ने बाजीखेड़ा व चमियानी गांव का जिक्र किया। साथ दो लोगों के नाम भी लिए है। आडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

वहीं इस मामले पर भाजपा उम्मीदवार व विधायक ने कहा, आडियो में छेड़छाड़ की गई है। तमाम बातों को गलत तरीके से सेट किया गया है। यह विपक्षियों की साजिश है। अगर भाजपा का कार्यकर्ता मारापीटा जाएगा तो कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा।

यह भी पढ़ें:-अलीगढ़: खाद्य एवं रसद विभाग ने शुरू की मुफ्त राशन वितरण की तैयारी

ताजा समाचार

Medicines: 1 अप्रैल से मरीजों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, डायबिटीज, बुखार और एलर्जी समेत 800 दवाएं होंगी महंगी, सरकार ने दी मंजूरी
बरेली में मुख्यमंत्री का आगमन, विकास की 132 परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
प्यार की अनोखी मिसाल: एक लड़के को दो लड़कियों से हुआ प्यार, एक ही मंडप में दोनों से रचाई शादी, देखें Video
बरेली में 2832 करोड़ रुपये का बजट, आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं को मिली मंजूरी
छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 20 नक्सली ढेर, दो जवान घायल
म्‍यांमार और थाईलैंड में शक्तिशाली भूकंप से अब तक 700 लोगों की मौत, 1600 से अधिक लोग घायल, भारत ने भेजी राहत सामग्री