मुख्यमंत्री योगी ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर किया महादेव का रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर किया महादेव का रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ/गोरखपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को गोरखपुर मंदिर परिसर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर विश्व-कल्याण की कामना के साथ ही प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से महाशिवरात्रि के मौके किए जाने वाले सभी …

लखनऊ/गोरखपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को गोरखपुर मंदिर परिसर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर विश्व-कल्याण की कामना के साथ ही प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से महाशिवरात्रि के मौके किए जाने वाले सभी अनुष्ठानों में कोरोना प्रोटोकाल का पूर्ण पालन करने की अपील भी की है।

महाशिवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर लिखा, ”आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विधि-विधान से देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर विश्व-कल्याण की कामना की।”

अखिलेश ने दीं शुभकामनाएं :

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति का यह विशेष दिन है। शिव कल्याण स्वरूप और शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता माने जाते हैं। नफरत, विद्वेष और अलगाव की प्रवृत्तियों के विष को नष्ट किया जाना आज भी समय की मांग है। उन्होंने कामना की है कि भगवान शिव सभी को शांति, समृद्धि, सौहार्द और सौभाग्य का आशीर्वाद दें।

यह भी पढ़ें:-गुरुग्राम के खाली मकान में विस्फोटक रखने की गुप्त सूचना, पुलिस का तलाशी अभियान जारी