.रामपुर : बंदरों के हमला करने पर महिला छत से नीचे गिरी, मौत

.रामपुर : बंदरों के हमला करने पर महिला छत से नीचे गिरी, मौत

ढकिया,अमृत विचार। बंदरों के हमला करने पर महिला छत से नीचे आ गिरी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत होने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ढकिया गांव निवासी राजीव कुमार सिंह की पैंतीस वर्षीय पत्नि मोनिका शुक्रवार सुबह घर में झाडू लगा रही …

ढकिया,अमृत विचार। बंदरों के हमला करने पर महिला छत से नीचे आ गिरी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत होने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ढकिया गांव निवासी राजीव कुमार सिंह की पैंतीस वर्षीय पत्नि मोनिका शुक्रवार सुबह घर में झाडू लगा रही थी।

बताया जाता है कि इसी दौरान बंदर घर में आ घुसे और वह उनका पीछा करती हुई छत पर चली गई। छत पर बंदरों का झुंड मौजूद था। बंदरों के झुंड ने मोनिका पर हमला बोल दिया और बंदरों ने छत पर मोनिका को दौड़ा लिया। बंदरों के काटने से बचने के लिए जैसे ही मोनिका ने जीने के सहारे छत से नीचे उतरने का प्रयास किया।

उससे पहले ही वह छत पर पैर फिसल जाने के कारण मकान की छत से नीचे आ गिरी और उसका सिर नीचे गिरने पर घर के थमला से टकरा गया। सिर के थमला से टकराते ही सिर फूट गया। महिला बुरी तरह से लुहुलुहान हो गई। पति राजीव कुमार सिंह व अन्य पास पड़ोसी आनन-फानन में महिला को लेकर शाहबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचे।

जहां डाक्टरों ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक महिला अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी सहित दो बच्चे छोड़ गई है।

ये भी  पढ़ें-

बरेली: स्कूलों में प्रीबोर्ड परीक्षा नहीं, टेस्ट होगा