हल्द्वानी: सिर्फ लड़ने ही नहीं बल्कि लड़ाने का हुनर भी रखती हैं…

दीपिका नेगी, अमृत विचार, हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य निर्माण की बात करें या राज्य के युवा होने तक उसमें हुए राजनीतिक बदलाव की…मातृशक्ति ने हर जगह अपनी अहम भूमिका दर्ज की है। देवभूमि की महिलाओं ने घरों से लेकर खेती-किसानी और जंगल तक की जिम्मेदारी संभाली है। राज्य के विकास और पर्यावरण के प्रति अपना कर्तव्य …
दीपिका नेगी, अमृत विचार, हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य निर्माण की बात करें या राज्य के युवा होने तक उसमें हुए राजनीतिक बदलाव की…मातृशक्ति ने हर जगह अपनी अहम भूमिका दर्ज की है। देवभूमि की महिलाओं ने घरों से लेकर खेती-किसानी और जंगल तक की जिम्मेदारी संभाली है। राज्य के विकास और पर्यावरण के प्रति अपना कर्तव्य भी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने अधिक निभाया है।
इस विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं का वोट प्रतिशत किसी भी राजनीतिक पार्टी की पूरी चुनावी गणित बना और बिगाड़ सकता है। हर राजनीतिक दल में महिलाओं को जहां प्रत्याशी के रूप में चुनावी संग्राम के लिए उतारा गया है। वहीं पार्टियों के प्रचार-प्रसार को लेकर भी औपचारिक और अनौपचारिक तरीके से महिलाएं जुटी हुई हैं। मौजूदा चुनाव में राज्य में 48 प्रतिशत महिला मतदाता हैं, तो जाहिर है कि महिलाएं किसी भी पार्टी की जीत को तय करेंगी। कोई भी राजनीतिक दल इन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते।
कुमाऊं मंडल की बात करें तो यहां धारचूला, डीडीहाट, द्वाराहाट और पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। वहीं, कपकोट में पुरुष व महिला मतदाताओं में केवल 800 का अंतर है। यानी इन सीटों पर जिस प्रत्याशी को महिलाओं का समर्थन मिलेगा, उस प्रत्याशी की जीत भी लगभग तय है।
पिछली बार 33 सीटों पर महिलाएं रहीं थीं मतदान में आगे
साल 2017 के चुनाव में भी महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इस चुनाव में कुल 64.72 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें पुरुषों का मतदान 61.11 और महिलाओं का मतदान 68.72 प्रतिशत था। महिलाओं ने ही सरकार बनाई थी।
बागेश्वर, रुद्रप्रयाग व द्वाराहाट में तो पुरुषों की तुलना में 9000 से अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया
जिला महिला मतदाता
उत्तरकाशी 114500
चमोली 146161
रुद्रप्रयाग 97378
टिहरी 258237
देहरादून 705658
हरिद्वार 665660
पौड़ी 282102
पिथौरागढ़ 190736
बागेश्वर 106834
अल्मोड़ा 262762
चम्पावत 97061
नैनीताल 369777
यूएस नगर 622468
कुल 3919334 महिला मतदाता
इन विस क्षेत्रों में महिला मतदाता पुरुषों पर भारी
जिला पुरुष महिला
केदारनाथ 43955 45516
रुद्रप्रयाग 51389 51662
धारचूला 43581 43900
डीडीहाट 40600 42141
पिथौरागढ़ 54068 55103
द्वारहाट 45476 46987