‘बुली बाई’ मामला: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ‘मुख्य साजिशकर्ता’ को असम से किया गिरफ्तार

‘बुली बाई’ मामला: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ‘मुख्य साजिशकर्ता’ को असम से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ”बुली बाई” मामले में ‘मुख्य साजिशकर्ता’ को असम से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान नीरज बिश्नोई (21) के रूप में हुई है और वह दिन में करीब साढ़े तीन बजे दिल्ली पहुंचेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिश्नोई …

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ”बुली बाई” मामले में ‘मुख्य साजिशकर्ता’ को असम से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान नीरज बिश्नोई (21) के रूप में हुई है और वह दिन में करीब साढ़े तीन बजे दिल्ली पहुंचेगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिश्नोई गिटहब प्लेटफॉर्म पर ”बुली बाई” ऐप को बनाने वाला और मुख्य साजिशकर्ता है तथा वह ट्विटर पर ”बुली बाई” का मुख्य अकाउंट होल्डर भी है। आरोपी को दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) इकाई ने गिरफ्तार किया है। मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है।

मामले की जांच कर रहे मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने अब तक तीन गिरफ्तारियां की हैं। मुंबई पुलिस ने मामले में उत्तराखंड से 19 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय इंजीनियरिंग के छात्र को बेंगलुरु से और उत्तराखंड से ही 21 वर्षीय अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 19 वर्षीय महिला को मुख्य अपराधी माना जा रहा है।

”बुली बाई” मोबाइल ऐप्लिकेशन पर ”नीलामी” के लिए सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं का नाम डाला गया था और बिना अनुमति के उनकी तस्वीरें लगाई गई थीं। तस्वीरों से छेड़छाड़ भी की गई थी।

यह ऐप ”सुली डील” का ही रूप प्रतीत होता है, जिससे पिछले साल इसी तरह का विवाद पैदा हुआ था। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को एक महिला पत्रकार की कथित रूप से छेड़छाड़ की गई तस्वीर को वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पत्रकार ने शिकायत दर्ज कराई थी और इसकी एक प्रति ट्विटर पर साझा की थी।

इसे भी पढ़ें…

न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव की याचिका पर कलकत्ता HC का आदेश किया रद

ताजा समाचार

Israel Gaza Attack: इजराइली ने गाजा के अस्पताल पर किया हवाई हमला, डॉक्टर की मौत, 51 हजार से अधिक हुआ अब तक मरने वालों का आकड़ा
बरेली जंक्शन 30 साल पहले कैसा दिखता था...ये तस्वीरें ताजा कर देंगी पुरानी यादें
SBI का गड़बड़ घोटाला, जाली दस्तावेज पर पास किए 1.06 करोड़ के लोन, बैंक मैनेजर समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज, जानें पूरा मामला
इलेक्ट्रिक वाहन से आगे बढ़कर ग्रीन हाइड्रोजन पर काम करेगा AKTU, प्रदेश सरकार को भेजा गया प्रस्ताव, जानें कैसे होगा काम
छत्तीसगढ़ः कोंडागांव में मुठभेड़ के दौरान दो इनामी नक्सली ढेर, AK-47 राइफल समेत कई विस्फोटक पदार्थ बरामद, सर्च अभियान जारी
लखनऊ विश्वविद्यालय में मारपीट करने वाले 7 छात्र निलंबित, परिसर में खूब बरसे थे लाठी-डंडे