अगर भाजपा जीती तो मर जाएगा लोकतंत्र: प्रमोद तिवारी

अगर भाजपा जीती तो मर जाएगा लोकतंत्र: प्रमोद तिवारी

बाराबंकी। केंद्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और आउटरीच एंड कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी प्रमोद तिवारी ने गुरुवार को यहां कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में भाजपा सीट जीती है तो लोकतंत्र मर जाएगा। देश में बेचू प्रधानमंत्री है। जिसने हवाई अड्डे पर के रेलवे स्टेशन बेचा जहाज बेचे और यहां तक कि देश की …

बाराबंकी। केंद्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और आउटरीच एंड कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी प्रमोद तिवारी ने गुरुवार को यहां कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में भाजपा सीट जीती है तो लोकतंत्र मर जाएगा। देश में बेचू प्रधानमंत्री है। जिसने हवाई अड्डे पर के रेलवे स्टेशन बेचा जहाज बेचे और यहां तक कि देश की आन बान शान लाल किले को भी गिरवी रख दिया।

जैदपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के तनुज पुनिया के चुनाव अभियान की शुरुआत करने आए प्रमोद तिवारी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यह साधारण चुनाव नहीं है। देश की आजादी की दूसरी लड़ाई है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिन संवैधानिक संस्थाओं का गठन किया गया था। उन्हें तोड़ा जा रहा है लोकतंत्र की रक्षा के लिए उठने वाली हर आवाज खामोश की जा रही है। देश को बेचने से बचाना है तो उत्तर प्रदेश से भाजपा को हटाना ही होगा। उन्होंने कहा कि हम दो हमारे दो की नीति पर चलने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जमा राशि 170000 करो भी निकाल ली।

उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है, जब सत्तारूढ़ कोई भी राजनीतिक दल अपने कार्य के आधार पर नहीं। बल्कि पोलराइजेशन करा कर सत्ता हासिल करने की फिराक में है। ना तो प्रधानमंत्री के पास कोई मुद्दा है और ना ही गृहमंत्री के पास। पेट्रोल डीजल के दाम तक कम किए गए जब उपचुनाव में भाजपा की हार हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस समय तेल की कीमत 73 डालर प्रति बैरल है। जबकि पेट्रोल 100 लीटर बिक रहा है इसके पहले जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें दुगनी थी तो यूपीए सरकार में 50 लीटर पेट्रोल बिकता था। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से देश की जनता कराह रही है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश जानना चाहता है कि 200 करोड़ रुपए से अधिक नगद की बरामदगी जो हुई है या धन किसका है? सरकार को बताना होगा कि विदेशी सोना कैसे कानपुर तक पहुंचा। जबकि केंद्र और प्रदेश दोनों में भाजपा की सरकार हैं।

पढ़ें: चित्रकूट: सार्वजनिक शौचालय शुरू न होने पर लोगों में दिखा आक्रोश

क्या नोटबंदी का कदम पूंजी पतियों के हित में उठाया गया था? एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को जितनी गंदी गाली दी गई है। उसका जिक्र भी यहां नहीं किया जा सकता। सत्ता मिले या ना मिले महात्मा गांधी का अपमान नहीं सहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे बघेल सरकार को बधाई देते हैं कि उन्होंने त्वरित कार्रवाई की और महात्मा गांधी को गाली देने वालों को जेल के शीशे के पीछे भेजा। कहा कि तफ्तीश के दौरान संबंधित अपराधी पर धाराएं बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव घोषित होने के 15 दिन पहले किस आधार पर मुख्य सचिव को बदला गया सरकार को यह बात बतानी चाहिए नए मुख्य सचिव खोया पुराने दोनों की योग्यता पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं खड़ा किया जा सकता। लेकिन सरकार को बताना चाहिए कि क्या पुराने मुख्य सचिव अयोग्य थे। वार्ता के दौरान पूर्व सांसद पीएल पुनिया जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन आज भी मौजूद थे।