सपा के इत्र की बदबू प्रदेश में फैलने नहीं देंगे : मुख्यमंत्री योगी

प्रयागराज/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि पांच साल पहले जनता ने जिन लोगों को सत्ता से बाहर कर दिया था। आज उनकी दीवारों से नोटों की गड्डियां निकल रही हैं। यह नोट खेत में पैदा नहीं हुए हैं। सपा के इस इत्र की बदबू प्रदेश में फैलने नहीं दी जाएगी। ये बातें रविवार को …
प्रयागराज/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि पांच साल पहले जनता ने जिन लोगों को सत्ता से बाहर कर दिया था। आज उनकी दीवारों से नोटों की गड्डियां निकल रही हैं। यह नोट खेत में पैदा नहीं हुए हैं। सपा के इस इत्र की बदबू प्रदेश में फैलने नहीं दी जाएगी। ये बातें रविवार को मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी में 87 करोड़ लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के अवसर पर कहीं।
साथ ही मुख्यमंत्री योगी प्रयागराज में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के आवासों सहित 158 करोड़ लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चाबी व प्रमाण-पत्र वितरण किया। मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए पूर्व की अखिलेश सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि पहले जनता के विकास के लिए आने वाला पैसा चंद लोग हड़प जाते थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब किसी माफिया की हिम्मत नहीं कि वह गरीबों या व्यापारियों की संपत्ति पर कब्जा कर सके। यदि किसी ने कब्जा किया तो हमारा बुलडोजर तैयार है। माफिया की संपत्ति को तो ध्वस्त किया ही जाएगा, साथ ही वहां गरीबों के लिए आवास भी बनाए जाएंगे। गरीबों के लिए आवास पहले भी बनाए जा सकते थे, लेकिन पूर्व की सरकारों ने ऐसा नहीं किया। क्योंकि उनकी नीयत ही साफ नहीं थी।प्रदेश भर में 43 लाख गरीबों को आवास दिए जा चुके हैं।
प्रयागराज में यह संख्या 1.25 लाख के आसपास है। इस दौरान सीएम योगी ने बसपा को भी निशाने पर लिया। कहा कि सपा और बसपा दोनों ही सरकारों में गरीबों का हक मारा जाता था। आज हमारी सरकार के पास गरीबों के लिए ढेरों योजनाएं हैं। चाहे वह जन आरोग्य योजना हो या फिर सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना आदि का लाख प्रदेश भर के लाखों गरीबों को मिला है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: आदमखोर तेंदुए ने पांच को किया घायल, सोशल मीडिया पर छाया रहा वीडियो