डार्क अंडरआर्म्स से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

डार्क अंडरआर्म्स से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

डार्क अंडरआर्म्स सभी महिलाओं के लिए कई बार शर्मिदी का कारण बन सकते हैं। जब कभी पार्टी में स्लीवलैस ड्रेस पहनने का मन होता है तब हम डार्क अंडरआर्म्स की वजह से नहीं पहन पाते हैं। डार्क अंडरआर्म्स ज्यादातर सभी महिलाओं की समस्या है। ऐसे में डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए आप कई …

डार्क अंडरआर्म्स सभी महिलाओं के लिए कई बार शर्मिदी का कारण बन सकते हैं। जब कभी पार्टी में स्लीवलैस ड्रेस पहनने का मन होता है तब हम डार्क अंडरआर्म्स की वजह से नहीं पहन पाते हैं। डार्क अंडरआर्म्स ज्यादातर सभी महिलाओं की समस्या है। ऐसे में डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए आप कई घरेलू नुस्खे आजमांए सकते है। ऐसे कई घरेलु उपाय है जिन्हें आप आजमा सकती हैं।

बेकिंग सोडा
लगभग हर घर की रसोई में पाया जाने वाला बेकिंग सोडा अंडरआर्म्स को हल्का करने के लिए सबसे अच्छी चीज है। एक गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए बेकिंग सोडा को पानी में मिलाना है। अब इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और अंडरआर्म्स को स्क्रब करें।  स्क्रबिंग करने के बाद, मिश्रण को धो लें और सुखा लें।

सेब का सिरका
सेब का सिरका न केवल फैट को कम करता है बल्कि मृत कोशिकाओं को भी हटाता है क्योंकि इसमें हल्के एसिड होते हैं। बेकिंग सोडा में 2 बड़े चम्मच एसीवी मिलाएं और इस मिश्रण को अपनी अंडरआर्म्स पर लगाएं। अब इसे पांच मिनट के लिए छोड़ दें और सूखने पर ठंडे पानी से धो लें।

नारियल का तेल
इस तेल में विटामिन ई होता है। ये त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है। रोजाना नारियल के तेल से अपने अंडरआर्म्स की मसाज करें। इसे पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें।  इसके बाद इसे सामान्य पानी से धो लें।

नींबू
नींबू को एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है। नहाने से पहले दो-तीन मिनट के लिए रोजाना आधे नींबू को डार्क एरिया पर मलें और आपको काफी फर्क नजर आने लगेगा।

जैतून तेल
एक चम्मच ब्राउन शुगर के साथ एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। ऐसे आपका घर का बना एक्सफोलिएटर तैयार है। इसे दो मिनट तक स्क्रब करें और फिर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे नॉर्मल पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें…

Christmas Special: क्रिसमस के मौके पर घर पर बनाएं प्लम केक, जानें बनाने की रेसिपी

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, युवक की पीट-पीटकर की थी हत्या
बदायूं: गर्मी में पसीने से बढ़े फंगल इन्फेक्शन, दाद-खाज के मरीजों की लंबी कतार
Kanpur: मंच पर 1 घंटे रहेंगे मोदी, मेट्रो की सवारी पर संशय, सवा दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान सभा स्थल से ही योजनाओं की देंगे सौगात
Gold Price Hike: सोने ने रचा इतिहास, ₹1 लाख के पार पहुंचा भाव, चेक करें आपके शहर का रेट
MP में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पुल से नदी में गिरी एसयूवी, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल
बदायूं की सड़कों पर दौड़ेंगी पीआरबी, हर वक्त रहेंगी जनता के साथ