बरेली: झूठ और अफवाह फैलाने वालों से होशियार रहें जनता- रामगोविंद चौधरी

बरेली: झूठ और अफवाह फैलाने वालों से होशियार रहें जनता- रामगोविंद चौधरी

बरेली/बिथरीचैनपुर, अमृत विचार। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव नजदीक हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठे और फरेबी लोग भी मैदान में हैं। ये लोग अपने जुमलों से जनता को गुमराह करेंगे। इसलिए सभी लोग इनसे होशियार रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा गांव और …

बरेली/बिथरीचैनपुर, अमृत विचार। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव नजदीक हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठे और फरेबी लोग भी मैदान में हैं। ये लोग अपने जुमलों से जनता को गुमराह करेंगे। इसलिए सभी लोग इनसे होशियार रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा गांव और गरीब विरोधी पार्टी है। नेता प्रतिपक्ष बिथरी चैनपुर के गांव कुंडा में बुधवार को कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन का आयोजन सपा नेता सूरज यादव की ओर से आयोजित किया गया था।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि सत्ता के मद में डूबी भाजपा को मतदाता 2022 में आइना दिखाएंगे। कहा कि झूठ के सहारे बनी सरकार के प्रति जनता जाग गई है। प्रदेश में बदलाव की हवा चल रही है। सूरज यादव ने देश की संपत्ति को बेचने का आरोप लगाया। जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी, भारती चौहान, नितिन गौड़, रमेश यादव, अवनीश यादव, वेशपाल यादव, फुरकान खान, सौरभ, सचिन यादव, यशवीर यादव, दीपक पाठक, मुकेश गुर्जर, रमन पाल आदि मौजूद रहे।

सपा की लालटोपी भाजपा के लिए खतरे की घंटी
सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भाजपा के मन में अब सपा की लाल टोपी का डर बैठ गया है। अपनी ‘लाल बत्ती’ गुल होने की सच्चाई से वाकिफ हो चुकी भाजपा, इसीलिए सपा के खिलाफ अनर्गल आरोप लगा रही हैं। कहा कि सच्चाई से भाजपा अच्छी तरह परिचित हो गई है। सपा सभी जाति धर्म को साथ लेकर विकास व खुशहाली के पथ पर चलने का काम करती है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़े सवाल पर कहा कि इसका शिलान्यास सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान पहले ही कर चुके थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर उसी एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास कर गुमराह करने का काम किया है।

सपा सरकार में लखनऊ में कैंसर का विश्व स्तरीय हॉस्पिटल, विश्व स्तरीय इकाना स्टेडियम, यमुना रिवर फ्रंट, विश्व स्तरीय पुलिस हेड क्वार्टर, आलमबाग का अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस अड्डा समेत कई प्रमुख कार्य कराए गए हैं। सीएम के पास बताने और दिखाने को कोई उपलब्धि नहीं है।

सुनीता यादव के घर पहुंचे रामगोविंद ने की चुनावी चर्चा
समाजवादी पार्टी महिला सभा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनीता यादव के यहां पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने आगामी चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की चर्चा की। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना व महानगर उपाध्यक्ष हैदर अली ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष के अलावा ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह यादव, कैप्टन अर्जुन सिंह, रवि बाबू यादव ,रीना खान, विपिन मौजूद रहे।

ताजा समाचार

IPL 2025 RCB vs RR :  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान को 11 रन से हराया, विराट की दमदार बल्लेबाजी आई काम
Lucknow News : तीन दिन से खड़ी कार में मिला चालक का शव, फॉरेंसिक टीम ने की जांच, जुटाए साक्ष्य
प्रयागराज : न्याय व्यवस्था में आमजन का विश्वास बनाए रखने के लिए दोषी न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही आवश्यक
Etawah के सफारी पार्क में दूसरे शावक की मौत: शेरनी रूपा अपने ही शावक के ऊपर बैठी, बचे शावकों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया
प्रयागराज : पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना में मृत जनों की स्मृति में रखा जाएगा दो मिनट का मौन
Lucknow fire incident : झुग्गी बस्ती में लगी आग, 40 झोपड़ी जलकर राख, दमकल की 12 गाड़ियों ने चार घंटे में पाया आग पर काबू