हल्द्वानी: उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, बारिश और बर्फबारी के आसार

हल्द्वानी: उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, बारिश और बर्फबारी के आसार

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर शुरू होने के साथ ही राज्य में ठंड में और बढ़ोत्तरी होगी। पहाड़ और मैदान सभी जगहों पर पारा गिरेगा। मौसम विभाग देहरादून ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर शुरू होने के साथ ही राज्य में ठंड में और बढ़ोत्तरी होगी। पहाड़ और मैदान सभी जगहों पर पारा गिरेगा।

मौसम विभाग देहरादून ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के साथ ही बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के साथ ही बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार 4000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इन सभी जिलों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही मौसम ठंडा बना हुआ है। पूरे प्रदेश में भी अधिकांश जगहों पर सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

हल्द्वानी में सुबह से ही बादल छाने की वजह से ठंड बढ़ गई और ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया। यहां अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर, कई दिनों के बाद बुधवार को नैनीताल के मौसम ने भी अचानक करवट बदल ली। इसके चलते सुबह से लेकर शाम तक आसमान घने बादलों से आगोश में लिपटा रहा। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। शाम तक मौसम का यही मिजाज रहा। मौसम को देखकर संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही बारिश होगी।

शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कालेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 17 तथा न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि बीते दिन अधिकतम तापमान 19 तथा न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस था। नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा के मुताबिक जलस्तर आधा इंच घटने के बाद 11 फीट 1 इंच पहुंच गया है।

इस साल पड़ सकती है ज्यादा ठंड
इस साल ठंड का असर ज्यादा रहेगा। मौसम विज्ञानी पहले ही अनुमान जता चुके हैं कि इस बार सर्दियों के मौसम में बारिश ज्यादा होगी साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होगी। मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर देखने को मिलेगा।

ताजा समाचार