लखनऊ: चौक लूटकांड में पुलिस को मिले ये अहम सुराग

लखनऊ। चौक के मिर्जामण्डी में व्यापारी और उनकी दिव्यांग मौसी को बंधक बनाकर 60 लाख के जेवर और सात लाख रुपए लूटने के मामले में पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का दावा कर रही है। सीसी कैमरे की फुटेज और काल डिटेल से मिले सुराग के बाद पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। इसमें …
लखनऊ। चौक के मिर्जामण्डी में व्यापारी और उनकी दिव्यांग मौसी को बंधक बनाकर 60 लाख के जेवर और सात लाख रुपए लूटने के मामले में पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का दावा कर रही है। सीसी कैमरे की फुटेज और काल डिटेल से मिले सुराग के बाद पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। इसमें एक परिचित का भी हाथ होने की भी आशंका है।
मिर्जामण्डी निवासी विवेक कुमार चावला एंटीक सामान की खरीद और बिक्री का काम करते हैं। उनके घर पर बीते 29 अक्टूबर की शाम दो युवक आए और विवेक से जमीन का सौदा करने के बहाना बनाकर घर में घुस गए। दोनों ने विवेक व उनकी मौसी कामिनी को बंधक बना लिया। विरोध पर दोनों की पिटाई करते हुए अलमारी में रखे करीब 60 लाख रुपए के जेवर और सात लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।
थोड़ी देर बाद जब उन्हें होश आया तो पुलिस को सूचना दी थी। देर रात पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक चौक रत्नेश सिंह का कहना है कि लूटकांड के बाद आसपास लगे सीसी फुटेज खंगाले गए थे लेकिन बदमाशों की लोकेशन ट्रेस नहीं सकी। कुछ जानकारियां हाथ लगी हैं। वहीं एसीपी चौक इन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि शुरूआती पड़ताल में एक करीबी के शामिल होने की बात सामने आई थी। अभी पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है।