अमेठी: प्रीति वर्मा ने संभाली शुकुल बाजार विकासखंड की जिम्मेदारी

अमेठी। प्रीति वर्मा शुकुल बाजार विकासखंड की खंड विकास अधिकारी बनाई गई है। बता दें की तीन महीने से शुकुल बाजार विकासखंड पर खंड विकास अधिकारियों का आना-जाना लगा हुआ है, लेकिन कोई भी स्थाई तौर पर नहीं टिक सका। जिस वजह से क्षेत्र की जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। …
अमेठी। प्रीति वर्मा शुकुल बाजार विकासखंड की खंड विकास अधिकारी बनाई गई है। बता दें की तीन महीने से शुकुल बाजार विकासखंड पर खंड विकास अधिकारियों का आना-जाना लगा हुआ है, लेकिन कोई भी स्थाई तौर पर नहीं टिक सका। जिस वजह से क्षेत्र की जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं हाल ही में खंड विकास अधिकारी प्रीति वर्मा को शुकुल बाजार की जिम्मेदारी दी गई है। अब देखना यह है कि प्रीति वर्मा शुकुल बाजार खंड विकास अधिकारी के तौर पर कितने दिन कार्य करती हैं।
जानकारी के अनुसार मनरेगा शौचालय और गौशाला जैसी कई योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। वहीं दूसरी ओर विकासखंड शुकुल बाजार के मनरेगा भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला ने शासन को लिखित शिकायत और जांच कराए जाने की मांग की है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत सपने को भी शुकुल बाजार विकासखंड में जमकर पलीता लगा और ग्रहण लगाया गया। सरकार को बदनाम करने की कोई भी कसर नहीं बाकी रखी गई।
वहीं अगर स्थलीय सत्यापन कराया जाए तो लाखों का भ्रष्टाचार सामने आ सकता है। साथ ही कई ऐसे शौचालय भी मिल सकते हैं, जो बने ही नहीं हैं, लेकिन धन निर्गत हो गया है। कई शौचालय आधे-अधूरे हैं, वहीं कई ध्वत दिखाई देते हैं।
शुकुल बाजार विकासखंड के अंतर्गत जिस तरह से शासन की योजनाओं में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उसको देखते हुए विपक्ष क्या सत्ताधारी दल भी नाराज हैं और उच्च अधिकारियों से जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल नवागत खंड विकास अधिकारी के सामने विशेष चुनौतियां हैं क्योंकि क्षेत्र में संचालित कई गौशालाओं की हालात बद से बदतर है। जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है। जहां एक लाख से ऊपर धन निर्गत किया गया, वहीं लाभार्थियों को 40 से 50 हजार का ही सामान दिया गया।