अब नए लेबल पर होगा क्विजबी गेमिंग एक्सपीरिएंस, एक करोड़ यूजर्स तक होगी पहुंच

नई दिल्ली। रियल-मनी गेमिंग एप्लीकेशन लॉन्च करने वाले ऑनलाइन गेमिंग स्टार्टअप क्विजबी ने कनोडिया ग्रुप से अघोषित फंड जुटाये हैं। क्विजबी ने घोषणा की है कि उसने कनोडिया ग्रुप के नेतृत्व में प्री-सीड फंडिंग के माध्यम से पूंजी जुटाई है। हालांकि अभी यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई कि इस तरीके से कितनी फंडिंग का …
नई दिल्ली। रियल-मनी गेमिंग एप्लीकेशन लॉन्च करने वाले ऑनलाइन गेमिंग स्टार्टअप क्विजबी ने कनोडिया ग्रुप से अघोषित फंड जुटाये हैं। क्विजबी ने घोषणा की है कि उसने कनोडिया ग्रुप के नेतृत्व में प्री-सीड फंडिंग के माध्यम से पूंजी जुटाई है। हालांकि अभी यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई कि इस तरीके से कितनी फंडिंग का इंतजाम किया गया है। कनोडिया ग्रुप पिछले 30 वर्षों से सीमेंट उद्योग में काम कर रहा है।
होगी तकनीकी प्रगति
कनोडिया ग्रुप ने हमेशा क्विजबी जैसे नए और अनूठे स्टार्टअप का समर्थन किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस फंड का इस्तेमाल यूजर के अनुकूल बेहतर अनुभव के लिए और एजुकेशन गेमिंग प्लेटफॉर्म- क्विजबी के समग्र विकास एवं विपणन में तकनीकी प्रगति के लिए किया जाएगा। उसका लक्ष्य आने वाले वर्ष में 10 लाख से अधिक डेली एक्टिव यूजर बेस के साथ एक करोड़ यूजर तक पहुंचना है।
मिलेगा नॉलेज-बेस्ड गेमिंग एक्सपेरिएंस
यह खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जिन्हें क्विजिंग गेम्स बहुत पसंद है। क्विजबी का फोकस कंपेटिटिव मल्टीप्लेयर गेमिंग एक्सपेरिएंस पर है। साथ ही यह स्टार्टअप नॉलेज-बेस्ड गेमिंग एक्सपीरिएंस को मिशन बनाकर चल रहा है। इसके तहत यूजर को नॉलेज के आधार पर पुरस्कार भी दिए जाते हैं।
जीत सकते हैं पुरस्कार
यह प्लेटफॉर्म यूजर को अन्य खिलाड़ियों के साथ लाइव कंपीट करने की सुविधा देता है। क्विजबी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोग शैक्षणिक विषयों, खेल और यहां तक कि सिनेमा जगत से संबंधित ज्ञान का इस्तेमाल मनोरंजन और पुरस्कार जीतने के लिए कर सकते हैं।
बना ली बढ़त
इंटेलिजेंस गेम प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अमित खेतान ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि शैक्षणिक क्षेत्र में बहुत कम रियल मनी गेमिंग एप्लीकेशन हैं। हम यह खाली स्थान भरने का इरादा रखते हैं, और हमारा लक्ष्य एक ऐसी गेम बनाने का है जो आकस्मिक और गंभीर गेमर्स, दोनों को बेहतर बनाता है और उनका ज्ञान भी बढ़ाता है। इस तरह क्विजबी ने अन्य ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर स्पष्ट बढ़त बना ली है।
यह भी पढ़े-
लखनऊ: 35 जिलों में रेड-येलो अलर्ट जारी, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना