बरेली: साइकिल यात्रा के लिए पहुंचे नरेश उत्तम, चेहरों को भी टटोला

बरेली: साइकिल यात्रा के लिए पहुंचे नरेश उत्तम, चेहरों को भी टटोला

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम वैसे तो साइकिल यात्रा की शुरूआत करने यहां पहुंचे लेकिन उन्होंने पार्टी के प्रमुख चेहरों से संवाद करने की भी कोशिश की। कार्यकर्ताओं को भी खूब तव्वजो दी और उनका मन भी टटोला। उत्तम गुरुवार को सुबह जिले में साइकिल यात्रा को रवाना करेंगे। विधानसभा …

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम वैसे तो साइकिल यात्रा की शुरूआत करने यहां पहुंचे लेकिन उन्होंने पार्टी के प्रमुख चेहरों से संवाद करने की भी कोशिश की। कार्यकर्ताओं को भी खूब तव्वजो दी और उनका मन भी टटोला। उत्तम गुरुवार को सुबह जिले में साइकिल यात्रा को रवाना करेंगे।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी जनसमस्याओं के मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने के लिए 5 अगस्त को तहसील स्तर पर ‘समाजवादी साइकिल यात्रा’ निकालेगी। इसमें बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं के मुद्दे उठाए जाएंगे। साइकिल यात्रा व आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर नरेश उत्तम गुरुवार को दोपहर बाद शहर पहुंच गए।

उनके आगमन पर फतेहगंज पूर्वी पर सपा नेता कलीमउद्दीन, मनोहर पटेल, फरीदपुर में सपा नेता कमलेश पटेल ने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के पैतृक आवास परतासपुर पहुंचे। पिछले दिनों शुभलेश के भाई का निधन हो गया था, उन्हें सांत्वना दी। उसके बाद देवेंद्र सिंह के पवन विहार स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उनके बड़े भाई पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

यहां देवेंद्र सिंह के भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति महेंद्र सिंह, मनोज पटेल, जितेंद्र सिंह, नजाकत, रामनाथ, अमित पटेल, ओमपाल, सुभाष प्रधान समेत कई ने स्वागत किया। इसके बाद पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के आवास पर बेटे अतुल गंगवार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते गहरा दुख जताया। प्रदेश अध्यक्ष जिला महासचिव सत्येंद्र यादव के सीबीगंज स्थित घर भी गए। इसके बाद रात को सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की।

आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर हाल जाना। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, मनोहर पटेल, हेमंत राणा, कमलेश पटेल, सैफ वली खां, आदेश गुड्डू, अब्दुल कयूम खां, शालिनी सिंह, बुद्धसेन वर्मा आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने बताया रात्रि विश्राम के बाद वह गुरुवार को साइकिल यात्रा को झंडी दिखाएंगे। इधर, पार्टी के प्रमुख नेताओं के घर जाकर नरेश उत्तम ने सीधे कनेक्ट होने की कोशिश की है। यह संदेश दिया है कि पार्टी हाईकमान सुख-दुख में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ है।

बरेली: बिना एनओसी खोद रहे सड़क, पीडब्ल्यूडी ने दी कार्रवाई की चेतावनी

ताजा समाचार