अनिल कपूर ने बताया फिटनेस का राज, फैंस के लिए शेयर किया पोस्ट

अनिल कपूर ने बताया फिटनेस का राज, फैंस के लिए शेयर किया पोस्ट

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अपनी फिटनेस का राज बताया है। वो 65 साल की उम्र में भी यंग दिखते हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस का राज बताया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फिटनेस रूटीन का एक वीडियो शेयर किया है। फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करते हुए अनिल कपूर …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अपनी फिटनेस का राज बताया है। वो 65 साल की उम्र में भी यंग दिखते हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस का राज बताया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फिटनेस रूटीन का एक वीडियो शेयर किया है। फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करते हुए अनिल कपूर इस वीडियो में वेट उठाने से लेकर साइकिलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

वो अपने फैंस को ये भी बता रहे हैं कि वह एक ऐप के जरिए अपनी पूरे दिन की एक्टिविटी ट्रैक करते हैं। वह अपने सोने से लेकर खाने तक और कैलोरी बर्न करने से लेकर हर छोटी-छोटी चीज पर नजर रखते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

एक्टर ने बताया है कि वह खुद को फिट रखने के लिए सुबह उठते ही साइकिलिंग के लिए जाते हैं। जिंदगी में फोकस होने के लिए वह डार्ट खेलते हैं। डार्ट और एक्सरसाइज के जरिए वह अपनी बॉडी में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होने देते, इसके अलावा अनिल कपूर मेंटली खुद को स्ट्रांग रखने के लिए रैप भी करते हैं।

अनिल ने बताया कि सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि बॉडी को सही रखने के लिए सही डाइट होना भी बहुत ही जरुरी है।

पढ़ें-रोहन मेहरा और सहर बाम्बा का Song ‘आदि आदि’ रिलीज, ध्वनि भानुशाली ने दी अपनी आवाज