America: वाशिंगटन में रेव पार्टी के दौरान गोलीबारी, आठ घायल

America: वाशिंगटन में रेव पार्टी के दौरान गोलीबारी, आठ घायल

वाशिंगटन। अमेरिका के वाशिंगटन में टैकोमा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित रेव पार्टी के दौरान गोलीबारी में कम से कम आठ लोग घायल हो गये। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को साउथ टैकोमा वे के 5400 ब्लॉक में आयोजित रेव पार्टी में गोलीबारी की रिपोर्टें मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी …

वाशिंगटन। अमेरिका के वाशिंगटन में टैकोमा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित रेव पार्टी के दौरान गोलीबारी में कम से कम आठ लोग घायल हो गये। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को साउथ टैकोमा वे के 5400 ब्लॉक में आयोजित रेव पार्टी में गोलीबारी की रिपोर्टें मिली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए आठ लोगों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों द्वारा तीन अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: जिले में 3 और मंडल में 7 साल से जमे डॉक्टरों का होगा तबादला