जेएनयू में पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने खंगाली करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज

जेएनयू में पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने खंगाली करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में 17 जनवरी की रात पीएचडी की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास किया गया था। छह दिन बाद इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी अक्षय दोलई (27) के रूप में हुई है। आरोपी भीकाजी कामा प्लेस …

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में 17 जनवरी की रात पीएचडी की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास किया गया था। छह दिन बाद इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी अक्षय दोलई (27) के रूप में हुई है। आरोपी भीकाजी कामा प्लेस स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था।  आरोपी को वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने रविवार देर शाम मुनिरका से पकड़ा गया था।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने शराब के नशे में वारदात की थी। करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से छात्रा का मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल आरोपी की स्कूटी और कपड़े बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़े-

भारत में कल से घटे कोरोना केस, 24 घंटों में 3.06 लाख दर्ज हुए नए मामले, संक्रमण दर 20.75 फीसदी