आज का राशिफल। 18 मई, 2022

आज का राशिफल। 18 मई, 2022

मेष आज आपको अपने काम करने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है। दांपत्य संबंधों में कुछ खिटपिट चलती रहेगी। मित्रों के साथ मजाकिया समय का आनन्द लेंगे। घर के लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। वृष आज मन में कुछ शंका पनपती रहेगी। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। रक्तचाप के रोगियों …

मेष

आज आपको अपने काम करने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है। दांपत्य संबंधों में कुछ खिटपिट चलती रहेगी। मित्रों के साथ मजाकिया समय का आनन्द लेंगे। घर के लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखें।

वृष

आज मन में कुछ शंका पनपती रहेगी। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। रक्तचाप के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। ज्यादा मसालेदार और गरम भोजन का सेवन न करें। अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें।

मिथुन

आज काम में आ रही रुकावटों के कारण जो चिंता थी वो काफी हद तक दूर हो जायेगी। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर आज काफी सजग रहेंगे। लोग आपसे काफी कुछ सीखने का प्रयास करेंगे।

कर्क

आज छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक लेन-देन के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। अधूरे छोड़े हुए कार्यों को आज दोबारा शुरू करने का प्रयास करेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।

सिंह

आज जीवन के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी। अपच के कारण एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है। आपके पास बड़े व्यावसायिक अनुबन्ध का ऑफर आ सकता है। मन में प्रसन्नता और उत्साह का भाव रहेगा। ऑनलाइन पेमेंट के दौरान सावधानी रखें।

कन्या

आज आपको किसी समारोह से आमन्त्रण मिल सकता है। अनावश्यक बहसबाजी से दूर रहें। परिवार में आपके अधिकार बढ़ेंगे। माता-पिता आप पर काफी विश्वास जतायेंगे। लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुंचा सकते हैं।

तुला

आज आज तत्परता के साथ काम पूरा करने पर आपका फोकस रहेगा। नवीन योजनाओं पर काम कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से सलाह लेना लाभप्रद होगा। कड़ी धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें वरना सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।

वृश्चिक

आज युवाओं के विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। बच्चों की सफलता से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। धन की कमी के कारण समस्या होगी। निम्न रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। कारोबार में विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है।

धनु

आज जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। बिल्डर्स अपने रुके हुए प्रोजेक्ट्स को काफी तेजी से आगे बढ़ायेंगे। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि बढ़ेगी। आप लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। नये व्यवसाय की शुरुआत करेंगे।

मकर

आज कमर दर्द को लेकर समस्या हो सकती है। आज महत्वपूर्ण कार्य देरी से पूरे हो सकते हैं। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। स्टॉक मार्केट में सम्भल कर निवेश करें। विदेश में रहने वाले लोगों को कुछ समस्या होगी।

कुंभ

आज किसी पुरानी बात को लेकर आप सोच-विचार करेंगे। साहसिक और जोखिम भरे निवेश में आप रुचि ले सकते हैं। भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे। सम्पत्ति विवादों का निपटारा होगा। युवा अपने करियर में नया प्रयोग कर सकते हैं।

मीन

आज गृह निर्माण संबंधित कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। घरेलू उपयोग के लिए वस्तुओं को खरीद सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार कार्य करना पसन्द करेंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।