आज का राशिफल। 22 अगस्त, 2022

आज का राशिफल। 22 अगस्त, 2022

मेष कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय रहेंगे। धार्मिक यात्रा करने के योग बन रहे हैं। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रशंसा होगी। धन के लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिए। सम्पत्ति विवाद कि हल हो सकते हैं। वृष व्यर्थ की उलझनों के कारण आप परेशान होंगे। पारिवारिक जीवन तनाव जनित हो …

मेष

कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय रहेंगे। धार्मिक यात्रा करने के योग बन रहे हैं। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रशंसा होगी। धन के लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिए। सम्पत्ति विवाद कि हल हो सकते हैं।

वृष

व्यर्थ की उलझनों के कारण आप परेशान होंगे। पारिवारिक जीवन तनाव जनित हो सकता है। अपने मन की बातों को विश्वसनीय लोगों से ही शेयर करें। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णयों के कारण परेशानी होगी।

मिथुन

कारोबार में मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे। लोग अपने मन की परेशानी आपसे शेयर करेंगे। सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन है।

कर्क

बच्चों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। धर्म-कर्म में मन कम लगेगा। घर में अनुशासन बनाकर रखें। विश्वासपात्र व्यक्ति आपका भरोसा तोड़ सकता है। आप कुछ बेहतर सीखने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आंतरिक राजनीति का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह

आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आर्थिक लाभ होने से मन की चिन्ता दूर होगी। जॉब के तलाश कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में रचनात्मक प्रयोग कर सकते हैं। गोपनीय बातों को साझा करने से बचें।

कन्या

निजी संबंधों में मजबूती आएगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। ऑफिस में दौड़धूप अधिक करनी पड़ेगी। छोटी-छोटी सफलताओं का पर्याप्त आनन्द उठाएंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से आपको काफी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

तुला

महिलाएं अपने करियर को लेकर कुछ नया प्लान कर सकती हैं। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। घर में धार्मिक माहौल रहेगा। किसी खास व्यक्ति के द्वारा की गई आलोचना से मन दुखी हो सकता है। सहकर्मियों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें।

वृश्चिक

आज आपको अपना मन शांत रखने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धियों से आपको चुनौती मिल सकती है। ससुराल पक्ष की कुछ चिन्ता रहेगी। अनुसंधान संबंधी गतिविधियों में आपका मन लगेगा। कुछ अध्यात्मिक अनुभव आपको हो सकते हैं।

धनु

राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहेंगे। रोजगार के नए अवसर बनने की संभावना है। अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।

मकर

ऑनलाइन शॉपिंग में धन खर्च होगा। छात्र पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शत्रु आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। दोस्तों के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा करेंगे। रुका हुआ काम सफलतापूर्वक पूरा हो जायेगा।

कुंभ

सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। निजी व्यवसाय में काम का दबाव बढ़ने वाला है। मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से नाखुश हो सकते हैं। सतान का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। ससुराल पक्ष के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।

मीन

परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सम्पत्ति को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। प्रेमी जन से मनमुटाव हो सकता है। मौसम की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव होने की आशंका है। आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग आपकी चुगली कर सकते हैं।