आज का राशिफल। 17 अगस्त, 2022

आज का राशिफल। 17 अगस्त, 2022

मेष ऑफिस में आप अपने सहकर्मियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। व्यवसाय में बड़े अनुबंध कर सकते हैं। मार्केटिंग संबधी गतिविधियों से आपको धन लाभ मिलेगा। प्रेमी जन के साथ डिनर पर जा सकते हैं। आपको कहीं से शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है। वृष आप परिजनों की अपेक्षा पर खरा नहीं उतरेंगे। प्रदूषण …

मेष

ऑफिस में आप अपने सहकर्मियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। व्यवसाय में बड़े अनुबंध कर सकते हैं। मार्केटिंग संबधी गतिविधियों से आपको धन लाभ मिलेगा। प्रेमी जन के साथ डिनर पर जा सकते हैं। आपको कहीं से शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है।

वृष

आप परिजनों की अपेक्षा पर खरा नहीं उतरेंगे। प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। बैंकिंग से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। व्यवसाय में लापरवाही भारी पड़ सकती है। पति-पत्नी के आपसी संबंधोंमें थोड़ा तनाव हो सकता है।

मिथुन

आज आप बौद्धिक चर्चाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाह आदि कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। मित्रों की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। बच्चों की उपलब्धियों से हर्षित होंगे। कमीशन आदि से धन लाभ मिल सकता है। लवमेट से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क

नये जनसंपर्क आपको विशेष लाभ देंगे। महिलाओं को करियर के अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। शोधकार्यों से जुड़े लोग काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। राजनीति में आपकी रुचि बढ़ सकती है।

सिंह

पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जॉब में उच्च पद मिल सकता है। जॉब इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में प्रगति होने की उत्तम सम्भावना है। विनिर्माण कार्यों में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। रोजगार में बदलाव कर सकते हैं।

कन्या

बच्चों की संगत का ध्यान रखें। व्यवसाय में आपको संघर्ष करना पड़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें। रिश्तेदारों से कोई अप्रिय सूचना मिल सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। कर्ज लेने की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए।

तुला

छात्रों को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिल सकती है। नई सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। प्रतिद्वन्द्वियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। अपने खानपान की आदतों पर नियन्त्रण करें। प्रेम विवाह में आ रही बाधाओं का निवारण होगा।

वृश्चिक

अपने व्यवसाय को बढ़ाने के विषय में योजना बना सकते हैं। छात्र पढ़ाई को लेकर गम्भीर रहेंगे। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। मन में चंचलता रहेगी। अध्यापन कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।

धनु

किसी रिश्तेदार से कहासुनी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से परेशानी होगी। आपको समस्याओं के समाधान ढूंढने की प्रवृत्ति विकसित करनी चाहिए। ऑफिस में प्रतिद्वंद्विता का वातावरण रहेगा। पेट में जलन व दर्द की शिकायत हो सकती है।

मकर

धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। कुसंगति से बचें वरना आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। रोगों से थोड़ी परेशानी होगी। प्रेम और रोमांस का आनन्द लेंगे। मानसिक कष्ट की स्थिति बन सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में अविश्वास उत्पन्न हो सकता है।

कुंभ

आपकी कोई मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिये आपको निमंत्रित या जा सकता है। पुण्य कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा। व्यक्तिगत कार्यों को अधिक महत्व देंगे।

मीन

गैरकानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिए। आज गलत निर्णयों के कारण काफी परेशानी बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ पारिवारिक समारोह में आप सम्मिलित हो सकते हैं। घर में उत्साह का वातावरण रहेगा। संतान को करियर में बेहतर विकल्प मिलने की संभावना बन रही है।