तुस्सी कमाल कर दित्ता दादी … 94 साल की भगवानी देवी ऐसे दौड़ीं की बन गईं वर्ल्ड चैंपियन, देखें Video

तुस्सी कमाल कर दित्ता दादी … 94 साल की भगवानी देवी ऐसे दौड़ीं की बन गईं वर्ल्ड चैंपियन, देखें Video

नई दिल्ली। भारत की 94-वर्षीय भगवानी देवी डागर ने विश्व मास्टर्स ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में 1 स्वर्ण पदक और 2 कांस्य पदक जीते हैं। भारतीय ऐथलीट भगवानी ने 100 मीटर स्प्रिंट इवेंट में 24.74 सेकेंड में दौड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने अपने 2 कांस्य पदकों में से एक शॉट पुट (गोला फेंक) में …

नई दिल्ली। भारत की 94-वर्षीय भगवानी देवी डागर ने विश्व मास्टर्स ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में 1 स्वर्ण पदक और 2 कांस्य पदक जीते हैं। भारतीय ऐथलीट भगवानी ने 100 मीटर स्प्रिंट इवेंट में 24.74 सेकेंड में दौड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने अपने 2 कांस्य पदकों में से एक शॉट पुट (गोला फेंक) में हासिल किया।

जिंदगी के जिस उम्र में आमतौर पर लोग ठीक से चल-फिर नहीं पाते हैं, भगवानी ने उस उम्र में विदेशों में भारत का डंका बजाया है। हरियाणा की रहने वालीं भगवानी देवी 94 साल की उम्र में वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Masters Athletics Championships) में गोल्ड और दो ब्रॉन्ज जीतकर दुनिया के लिए अब प्रेरणास्रोत बन रही है। भगवानी ने फिनलैंड के टेम्परे में 100 मीटर स्प्रिंट इवेंट में केवल 24.74 सेकंड के टाइम के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया। इसके अलावा उन्होंने शॉटपुट यानी के गोला फेंक में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर भगवानी देवी की तस्वीर को पोस्ट की है। मंत्रालय ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘भारत की 94 वर्षीय भगवानी देवी ने एकबार फिर बतला दिया है कि उम्र तो सिर्फ नंबर है। उन्होंने गोल्ड और और ब्रॉन्ज मेडल जीता। वाकई में साहसिक प्रदर्शन।’

दुनियाभर के लोग अब इस दादी के बारे में जानना चाहते हैं। इन्हें इंडिया की “नॉनजेनेरियन ग्रैंड मदर” कहा जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इनकी तारीफ करते हुए एक पोस्ट लिखा है। इंस्टाग्राम पर कंगना ने भगवानी को बधाई देते हुए लिखा, “हमारे देश की 94 साल की भगवानी देवी ने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फिनलैंड के टाम्परे में 24.74 सेकेंड के समय के साथ 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। बहुत-बहुत बधाइयां मां जी।”

कंगना रनौत के अलावा देश के कई अन्य हस्तियों ने भी दादी की तस्वीरें शेयर कर बधाइयां दी हैं। एक न्यूज चैनल की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, भगवानी देवी ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि शॉट पुट खेल में भी कांस्य पदक हासिल किया। भगवानी देसवाल यूं तो गैर-एथलीट रनर थीं, जिन्होंने चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही भगवानी देवी ने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए क्वालीफाई कर लिया।

‘दादी’ भगवानी देवी ने इससे पहले दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़, शॉटपुट और भाला फेंक में तीन स्वर्ण पदक जीते थे। इनके बारे में यह उल्लेख करना भी जरूरी कि अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता विकास डागर भगवानी देसवाल के पोते हैं।

ये भी पढ़ें : Sunil Gavaskar Birthday : 73 साल के हुए लीजेंड सुनील गावस्कर, चौंकाने वाले रिकॉर्ड पर एक नजर