अमेरिका में मंकीपॉक्स के 9 मामलों की पुष्टि, इन देशों में भी इतने केस दर्ज

अमेरिका में मंकीपॉक्स के 9 मामलों की पुष्टि, इन देशों में भी इतने केस दर्ज

वाशिंगटन। अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने सात अमेरिकी राज्यों में मंकीपॉक्स के नौ मामलों की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, मैसाचुसेट्स, न्यूयॉर्क, यूटा, वर्जीनिया और वाशिंगटन में ये मामले सामने आए हैं। सीडीसी के निदेशक डॉ. रोशेल वालेंस्की ने कहा कि अमेरिका के पास अभी मंकीपॉक्स से सामना करने …

वाशिंगटन। अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने सात अमेरिकी राज्यों में मंकीपॉक्स के नौ मामलों की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, मैसाचुसेट्स, न्यूयॉर्क, यूटा, वर्जीनिया और वाशिंगटन में ये मामले सामने आए हैं। सीडीसी के निदेशक डॉ. रोशेल वालेंस्की ने कहा कि अमेरिका के पास अभी मंकीपॉक्स से सामना करने के लिए जरुरी संसाधन उपलब्ध हैं। हम दशकों से इस प्रकार के प्रकोप की तैयारी कर रहे हैं।

दुनिया के कई देशों में फैला मंकीपॉक्स
कोविड-19 के कहर से संभलने में जुटे दुनिया के कई देशों को अब मंकीपॉक्स वायरस डराने लगा है। अमेरिका के अलावा  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब तक इजराइल, अमेरिका, कनाडा, स्पेन, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, और ऑस्ट्रेलिया समेत आदि  देशों में मंकीपॉक्स के करीब 200 से ज्यादा मामलों की पुष्टि की है। भारत में भी इस नई और दुर्लभ बीमारी को लेकर सरकार अलर्ट मोड में आ गई है।

मंकीपॉक्स के लक्षण?
मंकीपॉक्स प्राइमेट और अन्य जंगली जानवरों में पैदा होता है। अधिकांश रोगियों में बुखार, शरीर में दर्द, ठंड लगना और थकान का कारण बनता है। गंभीर मामलों वाले मरीजों के चेहरे, हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर चकत्ते और घाव विकसित हो सकते हैं।

अंडमान में मिले कोविड-19 के दो नये मामले
पोर्ट ब्लेयर। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के दो नये मामले मिलने के साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,043 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के मुताबिक, नये मामलों की जानकारी संक्रमितों के संपर्क का पता लगाने के दौरान मिली। द्वीपसमूह में अब चार मरीज उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, यहां 9,910 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 129 रोगियों ने अब तक संक्रमण के कारण दम तोड़ा है। प्रशासन ने अब तक कोविड-19 महामारी का पता लगाने के लिए 7.36 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया है। द्वीप समूह में कुल 3.39 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

ये भी पढ़ें : COVID-19: न्यूजीलैंड में सामने आए कोरोना के 7591 नए मामले, 16 से अधिक मरीजों की मौत