मोरबी हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत, मैनेजमेंट कंपनी पर गैर इरादतन हत्या का केस

मोरबी हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत, मैनेजमेंट कंपनी पर गैर इरादतन हत्या का केस

मोरबी। गुजरात में मोरबी शहर के बी डिवीजन क्षेत्र में रविवार को झूला पुल टूटने से मच्छू नदी में गिरने से अब तक 134 लोगों की मौत हो गई है तथा सात अन्य घायल हुए हैं। जिला प्रशासन के सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक …

मोरबी। गुजरात में मोरबी शहर के बी डिवीजन क्षेत्र में रविवार को झूला पुल टूटने से मच्छू नदी में गिरने से अब तक 134 लोगों की मौत हो गई है तथा सात अन्य घायल हुए हैं। जिला प्रशासन के सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक 134 हो गई है, जबकि सात अन्य घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

ये भी पढ़ें:-मोरबी में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, गुजरात के सीएम से की बात

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अभी भी नदी में लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मच्छू नदी पर बना झूलता पुल कल शाम अचानक टूट गया, जिसके कारण कई लोग नदी में गिर गए। पुल पर अधिकतर लोग छठ पूजा के लिए आए थे।

ये भी पढ़ें:-मोरबी हादसा: मरम्मत कार्य के बाद चार दिन पहले ही जनता के लिए खोला गया था पुल