Kanpur: घरेलू विवाद से तंग आकर रिटायर्ड फौजी ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर, अमृत विचार। घरेलू विवाद से तंग आकर शनिवार सुबह रिटायर्ड फौजी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों ने झांक कर देखा तो शव फंदे से लटक रहा था। कल्याणपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया।
मूलरूप से मैनपुरी, किशनी के शितल गांव निवासी रिटायर्ड फौजी देवेंद्र सिंह (45) पत्नी व बच्चों के साथ कल्याणपुर खुर्द में रहते थे। बेटे अभिषेक ने बताया कि पिता हैलट में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात थे। शनिवार सुबह माता-पिता का आपस में विवाद हो गया था।
जिसके बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने मामले की जानकारी कल्याणपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम भिजवाया।