काशीपुर: दो पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा  

काशीपुर: दो पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा  

काशीपुर, अमृत विचार। ग्राम दुर्गापुर की महिला प्रधान ने विदेश में बैठे दो लोगों पर जान से मारने का आरोप लगाया है। उधर दूसरे पक्ष ने गांव के कुछ लोगों पर पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ग्राम दुर्गापुर की महिला ग्राम प्रधान अमनदीप कौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात थाना कुंडा क्षेत्र में चल रहे 75 जोड़ मेला में कीर्तन दरबार में मेला संचालन समिति की चेतावनी के बाद भी विवादित पक्ष से हरनाम सिंह खालसा द्वारा माहौल खराब किया गया और आरोप है कि उनके कहने पर हरनाम खालसा पुत्र अर्जुन सिंह, सन्तोक सिंह पुत्र गुरमुख सिंह, सुखविंदर सिंह पुत्र सरजन सिंह, प्रतपाल सिंह पुत्र अतर सिंह, पुनीत सिंह पुत्र अजीत सिंह, सुरजीत सिंह पुत्र मोहन सिंह, जरोवर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह व बलजीत सिंह पुत्र सन्तोक सिंह द्वारा लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से ग्राम प्रधान के पिता महेन्द्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह, भाई गुरमीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह और जसवंत सिंह पुत्र बिज्जू सिंह पर हमला किया गया।

आरोप लगाया कि हमला ग्राम प्रधान अमनदीप कौर को जान से मारने की नियत से किया गया। ग्राम प्रधान अमनदीप कौर ने आरोप लगाया कि हमले की रूपरेखा स. भूपेन्द्र सिंह पुत्र सेवा सिंह (यूएसए) के घर पर बैठकर की गई और इस जानलेवा हमले की साजिश मे गुरमुख सिंह पुत्र स्वरूप सिंह व हरनाम सिंह पुत्र मक्खन सिंह (यूरोप) भी शामिल है ।

उधर दुर्गापुर निवासी बचन सिंह पुत्र पूरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात के समय गुरूद्वारा संत भाई हिम्मत सिंह दरबार में कीर्तन दीवान चल रहा था। जिसमे ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा स्टेज पर बैठे थे। तभी गांव के परमजीत सिंह दिल्ला पुत्र जरनैल सिंह, इंदर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह, अशोक सिंह पुत्र भीमा सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र अर्जुन सिंह ने साजिश रच ग्राम प्रधान अमनदीप कौर व गुरमेल सिंह पुत्र  सन्तोक सिंह, सुखविंदर सिंह पुत्र चरन सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र चरन सिंह, नवनीत सिंह पुत्र सन्तोक सिंह, महेंद्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह, करतार सिंह पुत्र चन्दु सिंह, अशोक सिंह पुत्र बसन्त सिंह के साथ मिलकर एक राय होकर स्टेज पर बैठे ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा पर जानलेवा हमला किया।

जिस दौरान भाई सन्तोक सिंह को गंभीर चोटें आयी है तथा कीर्तन कर रहे रागी जत्थे पर भी जानलेवा हमला किया गया। आरोप लगाया कि जानलेवा हमला करने वाले लोगों के पास लाठी डंडे, तलवार व अवैध असलहा भी मौजूद था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर अनुसार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले से संबंधित दुर्गापुर निवासी एक व्यक्ति इंदर सिंह ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की देर रात उसे मोबाइल पर विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। वही पीड़ित ने तहरीर में अपनी जान माल को होने वाले नुकसान का जिम्मेदार स. हरनाम सिंह खालसा को ठहराया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में थाना कुंडा प्रभारी विक्रम राठौर ने बताया कि तहरीर अनुसार मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।