24 मार्च का इतिहास: आज ही के दिन कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट देने का मिला अधिकार, जानें प्रमुख घटनाएं

24 मार्च का इतिहास: आज ही के दिन कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट देने का मिला अधिकार, जानें प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 24 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-1603 - स्कॉटलैंड के राजा जेम्स VI इंग्लैंड और आयरलैंड के सिंहासन पर आसीन हुए। 1837 - कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट देने का अधिकार मिला।1855 - कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश प्रेषित किया गया।1878 - ब्रिटेन के युद्धपोत यूरीडाइस के पलटने से 300 लोग लापता हुए।

1882 - जर्मन चिकित्सक रॉबर्ट कोच ने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस की खोज की घोषणा की।1883 - न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहली बार फोन पर बातचीत हुई। 1932 - अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया। 1953 - ब्रिटेन की महारानी की दादी क्वीन मैरी की सोते हुए मौत। 1959 - इराक ने बगदाद संधि से खुद को अलग किया।

1977 - मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने, केंद्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनी। 1979 - बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी का जन्म। 1993 - एज़र वीज़मैन इज़राइल के राष्ट्रपति चुने गए। 1994 - रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने एमिली ब्लैक को तलाक दिया। 1997 - ऑस्ट्रेलियाई संसद ने दुनिया के पहले और एकमात्र इच्छामृत्यु कानून को पलटा। 1999 - पी.एन.भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवादिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित।

2002 - व्हूपी गोल्डबर्ग ने 74वें अकादमी पुरस्कार ऑस्कर समारोह की मेजबानी की। 2003 - क्षय रोग की रोकथाम के लिए पहला ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ मनाया गया। 2007 - ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्वकप का सबसे तेज शतक बनाया। 2008 - भूटान में पहला आम चुनाव हुआ, जिग्मे थिनले के नेतृत्व वाली भूटान पीस एंड प्रोस्पेरिटी पार्टी ने 47 में से 45 सीटें जीतीं। 2008 - यूसुफ रजा गिलानी पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गए।

2011 - केन्या ने अफ्रीका कार्बन एक्सचेंज खोला। 2013 - पाकिस्तान के उत्तरी वज़ीरिस्तान में एक सैन्य चौकी पर हुए आत्मघाती हमले में 17 सैनिक मारे गए। 2015 - जर्मनविंग्स फ्लाइट 9525 के सह-पायलट ने जानबूझकर विमान को फ्रांसीसी आल्प्स के ऊपर सामूहिक हत्या-आत्महत्या के लिए उड़ाया, विमान में सवार सभी 150 लोग मारे गए। 2020 - भारत में कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की।

ये भी पढे़ं- 23 मार्च का इतिहास: आज ही के दिन भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी गई थी फांसी, जानें प्रमुख घटनाएं