दिग्गज कलाकार धर्मेन्द्र ने बताया अपनी सफलता का राज, एक्टर ने शेयर किया पोस्ट

दिग्गज कलाकार धर्मेन्द्र ने बताया अपनी सफलता का राज, एक्टर ने शेयर किया पोस्ट

मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र ने अपनी सफलता का राज बताया है। धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट साझा करते रहते हैं। उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर मिली सफलता के बारे में खुलासा किया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कर अपनी सिल्वर स्क्रीन अपने लगातार आगे बढ़ने …

मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र ने अपनी सफलता का राज बताया है।

धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट साझा करते रहते हैं।

उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर मिली सफलता के बारे में खुलासा किया है।

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कर अपनी सिल्वर स्क्रीन अपने लगातार आगे बढ़ने के राज का खुलासा किया है। इस थ्रोबैक फोटो में धर्मेंद्र मुस्कुराते हुए पोज देते दिख रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CeFX8DlP2Oj/?utm_source=ig_web_copy_link

तस्वीर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर धर्मेन्द्र ने लिखा, एक गांव के सपने लेकर आने वाला आदमी अति आत्मविश्वासी नहीं है, लेकिन सिल्वर स्क्रीन की अपनी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए बहुत आश्वस्त है।

एक्टर जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस के अलावा धर्मेन्द्र अपने 2 में सनी देओल, बॉबी देओल और अपने पोते करण देओल के साथ अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

पढ़ें-जौनपुर : बहू के मायके आये व्यक्ति की पीट कर हत्या, चार घायल