यूपी चुनाव 2022 : भाजपा के इस पोस्टर भड़के स्वामी प्रसाद, कहा- 2022 में विदाई तय है

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा के इस पोस्टर भड़के स्वामी प्रसाद, कहा- 2022 में विदाई तय है

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से जारी किए गए सुरक्षा चक्र पोस्टर को देखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भड़क गए है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब इस पोस्टर और ट्वीट से उनकी पार्टी को कोई …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से जारी किए गए सुरक्षा चक्र पोस्टर को देखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भड़क गए है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब इस पोस्टर और ट्वीट से उनकी पार्टी को कोई लाभ नहीं होने वाला है, 2022 में उनकी सूबे की सत्ता से विदाई तय है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा ने अपने सरक्षा चक्र पोस्टर में सपा संरक्षक व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी बेटी संघमित्रा की तस्वीरे लगाई हैं और इसे सुरक्षा चक्र का नाम देते हुए लिखा, जहां सुरक्षा, वहां बेटियां।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सुरक्षा चक्र पोस्टर का जवाब देते हुए हाथरस और उन्नाव जैसे कांड को गिनते हुए कहा कि चाहे पोस्टर ले आए या फिर ट्वीट कर ले इस बार हम लोगों ने जो संकल्प लिया है, इनकी विदाई का, वो पूरा होकर रहेगा। क्योंकि इस सरकार में दलित पिछड़ों का न तो सम्मान रहा और न ही बहन-बेटियां सुरक्षित हैं।

अपर्णा के लिए कह दी ये बात

स्वामी प्रसाद मोर्य ने सपा संरक्षक की बहू अपर्णा यादव और प्रमोद गुप्ता के भाजपा में शामिल होने पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन नेताओं का ना तो कोई जनाधार है और ना ही कोई जमीन इसलिए इनके जाने से समाजवादी पार्टी को कोई फर्क पड़ने वाला नही है। रही बात अपर्णा यादव की तो ये भाई बहन का मिलन है क्योंकि वो बिष्ट परिवार से आती हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी। ऐसे में इन भाई-बहन के मिलन से समाजवादी पार्टी को न तो कोई नुकसान होगा और न ही कोई फर्क पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: निर्भया मामले की वकील सीमा कुशवाहा बसपा में हुईं शामिल