आज का इतिहास: भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते गिरफ्तार हुई थीं इंदिरा गांधी, जानिए 3 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास: भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते गिरफ्तार हुई थीं इंदिरा गांधी, जानिए 3 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। सीमाओं और दीवारों में बंटी इस दुनिया के इतिहास में तीन अक्टूबर की तारीख अपना एक अलग मुकाम रखती है। तीन अक्टूबर, 1990 को ही पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हो गए थे। यह पहला मौका था जब किसी विभाजित देश को जनांदोलन के चलते फिर से एक होने का मौका मिला। तीन …

नई दिल्ली। सीमाओं और दीवारों में बंटी इस दुनिया के इतिहास में तीन अक्टूबर की तारीख अपना एक अलग मुकाम रखती है। तीन अक्टूबर, 1990 को ही पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हो गए थे। यह पहला मौका था जब किसी विभाजित देश को जनांदोलन के चलते फिर से एक होने का मौका मिला। तीन अक्टूबर की सुबह दोनों तरफ की जर्मनी में रहने वाले लोगों के लिए एक नया एहसास लेकर आई। पिछली रात से ही बर्लिन के ब्रांडनबुर्गर गेट के सामने लाखों की तादाद में लोग जमा थे और वह 45 वर्षों के बाद एकीकृत जर्मनी का सूरज उगते हुए देखना चाहते थे। 3 अक्टूबर 1977 का दिन था। CBI के अफसर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के घर पहुंचते हैं और उन्हें चुनाव प्रचार के लिए जीप की खरीदी में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार करते हैं। उस समय मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार थी और गृहमंत्री चौधरी चरण सिंह थे। जनता पार्टी की इस राजनीतिक भूल को ‘ऑपरेशन ब्लंडर’ कहा जाता है। इंदिरा को गिरफ्तारी का नुकसान नहीं बल्कि फायदा हुआ।

देश-दुनिया के इतिहास में तीन अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाएं 

1831 : मैसूर पर ब्रिटिश हुकूमत ने कब्जा किया।
1866 : इटली और ऑस्ट्रिया के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।
1952 : ब्रिटेन ने पहला परमाणु परीक्षण किया, जिसे ‘हरिकेन’ नाम दिया गया।
1952 : ब्रिटेन के लोगों के लिए चाय के सीमित उपयोग का नियम समाप्त किया गया। बारह वर्षों के बाद ब्रिटेन के लोगों को अपनी मर्जी के मुताबिक जितनी चाहें उतनी चाय पीने का हक मिला।
1977 : इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। यह पहला मौका था, जब किसी पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार किया गया।
1984 : भारत की सबसे लंबी दूरी की रेल हिमसागर एक्सप्रेस को कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना किया गया।
1990 : चार दशक के शीत युद्ध के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हुए।
1992 : गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।
1995 : अमेरिका के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी ओ जे सिंपसन को उनकी पूर्व पत्नी निकोल और उनके मित्र रोनाल्ड गोल्डमैन की हत्या के आरोप से मुक्त कर दिया गया।
2018 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार चैम्पियंस ऑफ द अर्थ प्रदान किया गया।
2020 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर निर्मित अटल सुरंग का उद्घाटन किया।
2021 : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की। इस घटना में आठ लोगों की मौत हुई। यह मामला काफी चर्चा में रहा।

ये भी पढ़ें : आज का इतिहास: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन, जानिए 2 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

ताजा समाचार