आज का इतिहास: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन, जानिए 2 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन, जानिए 2 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारत के इतिहास में दो अक्टूबर के दिन का एक खास महत्व है। यह दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था। उनके कार्यों तथा विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद …

नई दिल्ली। भारत के इतिहास में दो अक्टूबर के दिन का एक खास महत्व है। यह दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था। उनके कार्यों तथा विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दो अक्टूबर 1904 को हुआ था। उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था।

देश-दुनिया के इतिहास में दो अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
1869 : मोहनदास करमचंद गांधी (महात्मा गांधी) का गुजरात के पोरबंदर में जन्म।
1904 : पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म।
1929 : महात्मा गांधी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।
1952 : सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत।
1955 : मद्रास के पेरम्बूर में इंटिग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया।
1968 : मेक्सिको सिटी में ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले छात्रों का आंदोलन। पुलिस के साथ संघर्ष में 25 लोगों की मौत।
1985 : दहेज निषेध संशोधन अधिनियम लागू।
2000 : भारत और रूस के बीच पुराने दोस्ताना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।
2001 : उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने अफगानिस्तान पर हमले की स्वीकृति दी।
2006 : परमाणु ईंधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
2014 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें : हल्द्वानी: बापू ने कुमाऊं में कुरितियों के खिलाफ जगाई थी अलख

ताजा समाचार

Bareilly News: यात्रियों के लिए खुशखबरी, नाथ नगरी से बुद्ध नगरी के लिए हवाई सेवा को मिली मंजूरी
Bareilly News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की वजह से कल रहेगा रूट डायवर्जन, बदायूं रोड पर नहीं जाएंगे भारी वाहन
Bareilly News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में पिछड़ा जिला, प्रदेश में 60वां स्थान
Bareilly News: जिला अस्पताल में लेजर विधि से होगी आंखों की सर्जरी, मशीन मंगाने के लिए प्रस्ताव तैयार
Bareilly News: फटे और काई वाले एस्ट्रोटर्फ ट्रैक पर अभ्यास कर चोटिल हो रहे खिलाड़ी, अभी तक नहीं हो पाई मरम्मत
Bareilly News: दबंग ने दुकान पर बैठे हलवाई को मारी गोली, आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज