King Cong : इस बार कांग्रेस अध्यक्ष की गद्दी पर बैठेगा गैर गांधी शख्स, कल मतदान

King Cong : इस बार कांग्रेस अध्यक्ष की गद्दी पर बैठेगा गैर गांधी शख्स, कल मतदान

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार यानि  17 अक्टूबर को होना है। इस चुनाव पर राजनीतिक पार्टियां टकटकी लगाए बैठी हैं। ये …

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार यानि  17 अक्टूबर को होना है। इस चुनाव पर राजनीतिक पार्टियां टकटकी लगाए बैठी हैं।

ये भी पढ़ें- ‘आप’ ने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए जारी की 12 उम्मीदवारों की सूची, देखें- किसे, कहां से मिला टिकट?

तकरीबन 22 साल पहले सोनिया गांधी बनाम जितेंद्र प्रसाद मुकाबला हुआ था, जिसे सोनिया ने आसानी से जीत लिया था। अबकी बार गांधी परिवार सक्रिय राजनीति में रहते हुए अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ रहा। इससे पहले 2017 में जब कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हुआ था, तब राहुल गांधी के सामने किसी ने नामांकन नहीं दाखिल किया था, जिससे मतदान की नौबत ही नहीं आई थी और वो अध्यक्ष चुन लिए गए थे।

फिलहाल सवाल ये है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस चुनाव में वोट डाल पाएंगे क्योंकि वो इन दिनों पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं और कर्नाटक में हैं।

बदलाव और आधुनिकता के आधार पर मैदान में उतरे शशि थरूर
वहीं, केरल से सांसद थरूर बदलाव और आधुनिकता के आधार पर प्रचार में जुटे हैं, लेकिन वरिष्ठ नेताओं का समर्थन नहीं मिलने की टीस भी गाहे बगाहे उनके बयानों में झलकती रही है। थरूर इसके पहले संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का भी चुनाव लड़ चुके हैं, जहां उनको हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में पार्टी सदस्यता अभियान के तहत बने तकरीबन 9300 डेलीगेट मतदान करेंगे। जो जिस राज्य से डेलीगेट है, उसे उसी राज्य के कांग्रेस मुख्यालय में जाकर मतदान करना होगा।

राज्य कांग्रेस मुख्यालयों के अलावा अकबर रोड के केंद्रीय कांग्रेस मुख्यालय में भी मतदान की सुविधा रहेगी। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के चैयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है। मतदान केंद्रों पर पीआरओ और एपीआरओ की पैनी नज़र रहेगी।

खास बात ये है कि, यूपी से डेलीगेट बने राहुल गांधी समेत भारत जोड़ो यात्रा में शामिल करीब 40 डेलीगेट अपना मतदान कैम्प में ही कर सकेंगे। बेल्लारी के संगनाकल्लु कैम्प स्थल में ही मतदान केंद्र बनाया जा रहा है। वहां भी पार्टी के चुनाव अधिकारियों की तैनाती होगी। माना जा रहा है, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी , जो दिल्ली से डेलीगेट हैं, वो 24 अकबर रोड में मतदान करेंगे। 17 अक्टूबर को मतदान के बाद मतपेटियों को दिल्ली लाया जाएगा। फिर 19 को मतगणना होगी और कांग्रेस को नया गैर गांधी अध्यक्ष मिल जाएगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में टक्कर
कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर एक दूसरे को टक्कर देते दिखाई देंगे। दोनों ही नेता अपना चुनाव प्रचार जोर शोर से कर रहे हैं। 24 साल में पहली बार है कि गांधी परिवार से कोई भी सदस्य अध्यक्ष पद की रेस में नहीं है। शशि थरूर का कहना है कि गांधी परिवार किसी भी उम्मीदवार का समर्थन नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे नौजवान मतदाताओं से भारी समर्थन मिल रहा है। तो वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता खड़गे का समर्थन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अब PM कहेंगे, भारत में भुखमरी नहीं बढ़ी, बस दूसरे देशों के लोगों को भूख नहीं लग रही : राहुल का तंज