फिल्म ‘बोल राधा बोल’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, कृष्ण अवतार में दिखे खेसारी लाल यादव

फिल्म ‘बोल राधा बोल’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, कृष्ण अवतार में दिखे खेसारी लाल यादव

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म ‘बोल राधा बोल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘बोल राधा बोल’  भोजपुरी फिल्म के ट्रेलर में खेसारी लाल यादव का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव घुंघाराले बालों में कन्हैया के अवतार में बांसुरी बजाते हुए …

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म ‘बोल राधा बोल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘बोल राधा बोल’  भोजपुरी फिल्म के ट्रेलर में खेसारी लाल यादव का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव घुंघाराले बालों में कन्हैया के अवतार में बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी के इस लुक को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। पराग पाटिल के निर्देशन में बनी फिल्म के ट्रेलर को भोजपुरी वेब म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

वेब म्यूजिक प्रस्तुत और सांवरे फिल्मस कृत भोजपुरी फिल्म ‘बोल राधा बोल’ के निर्माता विजय कुमार यादव हैं।फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक ऐसे खेसारीलाल यादव के रूप में होती है, जो नास्तिक और अल्हड़ है। उसे किसी चीज से फर्क नहीं पड़ता और वह बस अपने धुन में मगन रहता है। पवित्र पर्व छठ को भी हंस कर उड़ा देता है।लेकिन, जब उसकी राधा की हत्या होती है और वह एक पुजारी के पास जाता है, तब उसका ट्रांसफॉर्मेशन एक भक्त के रूप में हो जाता है।

फ़िल्म ‘बोल राधा बोल’ के केंद्रीय भूमिका में खेसारीलाल यादव और मेघा श्री हैं। इस फ़िल्म को देश भर में रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के निशांत उज्ज्वल रिलीज कर रहे हैं। फिल्म के सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव एवं श्रद्धा विजय यादव हैं। फ़िल्म में खेसारीलाल यादव और मेघा श्री के साथ नवोदित महिमा सिंह, अरुणा गिरी, विनोद मिश्रा, करन पांडेय, पप्पू यादव, सुबोध सेठ यादव, संजय वर्मा, महेश आचार्य, डॉ. यादवेन्द्र यादव, संजीव मिश्रा, अभय राय, नीलू तिवारी, मनीष चतुर्वेदी, बीना पांडेय, दीप्ति तिवारी, तुलसी राजपूत, हरिकेश सिंह (प्रधान-राजपुर), विवेक रावत, राजू मौर्य, रानी जायसवाल, कीर्ती तिवारी, नेहा, ममता पांडेय, चंदेश्वरी देवी, डॉ. गजेन्द्र त्रिपाठी और आर. नरेन मुख्य भूमिका में हैं।

बोल राधा बोल के लेखक मनोज के. कुशवाहा हैं। संगीतकार छोटे बाबा, कृष्णा बेदर्दी हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव, कृष्णा बेदर्दी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, प्रेम प्रकाश सिंह एवं छोटू यादव हैं। छायांकन आर.आर. प्रिंस, संकलन दीपक जउल, राजेश शाह मारधाड़ दिलीप यादव, पार्श्व संगीत असलम सुरती, नृत्य कानू मुखर्जी, महेश आचार्य, कला राम बाबू ठाकुर का है।

ये भी पढ़ें : Video : सारा अली खान-क्रिकेटर शुभमन गिल को फिर देखा गया साथ, यूजर्स बोले- क्या चक्कर है?

ताजा समाचार

श्रावस्ती: अनियंत्रित बाइक सड़क से खड्ड में गिरी, एक की मौत, दो घायल
IPL 2024 : शीर्ष पर काबिज केकेआर को हराकर दूसरा स्थान पक्का करना चाहेंगे राजस्थान रॉयल्स
ED, CBI और आयकर विभाग कर रहें देश पर राज, बोले गहलोत- अगर कांग्रेस की सरकार होती तब भी राम मंदिर बनता
Kanpur: फ्री का नारियल पानी न पिलाने पर किया था टार्चर...चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जानें- पूरा मामला
VIDEO : कांस फिल्म फेस्टिवल मे कियारा आडवाणी ने बिखेरा जलवा, हाई स्लिट गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस
Kanpur में खाकीधारी रक्षक से बन रहे भक्षक...सिपाही और उसके भाई की छेड़खानी से तंग आकर युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर