संभल: दुष्कर्म पीड़िता की मां को सपा प्रमुख ने भेजा एक लाख का चेक

अमृत विचार, कुढ़ फतेहगढ़। बिलारी से सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान सोमवार देर शाम थाना कुढ़ फतेहगढ़ के गांव अटवा में दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे और पीड़िता की मां से मुलाकात की। विधायक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से पीड़िता की मां को एक लाख रुपए …

अमृत विचार, कुढ़ फतेहगढ़। बिलारी से सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान सोमवार देर शाम थाना कुढ़ फतेहगढ़ के गांव अटवा में दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे और पीड़िता की मां से मुलाकात की। विधायक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से पीड़िता की मां को एक लाख रुपए चेक सौंपा और भरोसा दिलाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री परिजनों के साथ खड़े हैं।

क्षेत्र के गांव अटवा में एक माह पहले न्याय नहीं मिलने की वजह से दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में परिजनों के न्याय मांगने की आवाज लखनऊ तक पहुंची थी। जिसके बाद आनन फानन में 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

सोमवार देर शाम बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान पीड़िता के घर पहुंचे और मृतका की मां से मुलाकात कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा भेजा एक लाख रुपए का चेक सौंपा।

बताया कि दुष्कर्म पीड़िता की मौत व परिजनों को न्याय न मिल पाने की बात उन्होनें पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के सामने रखी रखी थी। जिसके बाद अखिलेश यादव ने यह आर्थिक मदद दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को भेजी है। भरोसा दिया कि दुष्कर्म पीड़िता के मामले में कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी वह उच्च स्तरीय कार्रवाई कराएंगे। इस दौरान मोहम्मद हस्सान उर्फ फैजी, सौरव यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- संभल : एक कॉलेज के दो छात्रों ने फंदे से लटककर दे दी जान