सलमान खान ने किया अपने ब्रेसलेट पहनने के पीछे का खुलासा, देखें…

सलमान खान ने किया अपने ब्रेसलेट पहनने के पीछे का खुलासा, देखें…

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान अपने हाथ में ब्रेसलेट पहनने की वजह बता रहे हैं। सलमान खान शायद ही कभी अपने ब्रेसलेट के बिना दिखाई दिए हों। सलमान ने एक बार एक फैन के साथ बातचीत के …

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान अपने हाथ में ब्रेसलेट पहनने की वजह बता रहे हैं।

सलमान खान शायद ही कभी अपने ब्रेसलेट के बिना दिखाई दिए हों। सलमान ने एक बार एक फैन के साथ बातचीत के दौरान ब्रेसलेट पहनने और इससे लगाव के पीछे की कहानी के बारे में खुलासा किया था। सलमान के फैन पेज ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान अपने ब्रेसलेट पहनने की कहानी के बारे में बता रहे हैं।

सलमान खान ने फैन को जवाब देते हुए कहा कि मेरे पिता ने हमेशा इसे पहना है और बड़े होकर यह उनके हाथ पर कूल लगती थी। बच्चे जैसे चीजों से खेलते हैं, मैं उनके ब्रेसलेट से खेलता था।इस पत्थर को फिरोजा कहते हैं। फिरोजा दो तरह के ‘लिविंग स्टोन’ में से एक है। इससे क्या होता है कि यदि आप पर कोई नेगेटिविटी आ रही है, तो पहले ये उसे लेता है और खत्म करता है।

जॉन अब्राहम हुए कोरोना पॉजिटिव, इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस को दी जानकारी

कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में भी पहुंच गया है। बेबो यानि करीना कपूर खान,अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर और नोरा फतेही  के बाद खबर आई कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी कोविड की चपेट में आ गई हैं।

पूरा खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- जॉन अब्राहम हुए कोरोना पॉजिटिव, इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस को दी जानकारी