जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, 11 की मौत

पुंछ। जम्मू कश्मीर के पुंछ के सवजियान इलाके में मिनी बस का हादसा हो गया। सेना द्वारा बचाव अभियान जारी है। दुर्घटना में अभी तक 11 लोगों की मृत्यु की सूचना है। घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये जानकारी मंडी तहसीलदार शहजाद लतीफ ने दी। हादसे में घायल 8 लोगों …

पुंछ। जम्मू कश्मीर के पुंछ के सवजियान इलाके में मिनी बस का हादसा हो गया। सेना द्वारा बचाव अभियान जारी है। दुर्घटना में अभी तक 11 लोगों की मृत्यु की सूचना है। घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये जानकारी मंडी तहसीलदार शहजाद लतीफ ने दी। हादसे में घायल 8 लोगों की गंभीर बताई जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों को 5-5 लाख रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया। मनोज सिन्हा ने कहा कि दुर्घटना में कुछ लोगों की आकस्मिक मौत हो गई है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और सभी मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना है। मृतक के परिवार को 5 लाख और घायलों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएंगी।

उपराज्यपाल कार्यालय ने कहा, आज दुखद सड़क दुर्घटना में घायल हुए नागरिकों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए ज़िला अस्पताल पुंछ का दौरा किया। परिजनों व डॉक्टरों से मुलाकात की। 6 गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जम्मू ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपए  दिए जाएंगे।

पुंछ के सावजियान में मिनी बस दुर्घटना के संबंध में PMO ने ट्वीट कर कहा, “PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पुंछ के सावजियान में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

ये भी पढ़ें : Video:राहुल गांधी ने शिवगिरि मठ का दौरा कर श्री नारायण गुरु को दी श्रद्धांजलि

 

 

 

ताजा समाचार