भाजपा धार्मिक विरासत को बढ़ा रही है आगे :भूपेंद्र सिंह चौधरी
अंबेडकरनगर, अमृत विचार। चिलचिलाती धूप के बीच भाजपा प्रत्याशी सांसद रितेश पांडेय ने हजारों लोगों और छोटी बड़ी गाडिय़ों की भारी भीड़ और काफिले के बीच अंबेडकरनगर मुख्यालय के शहजादपुर से नामांकन जुलूस निकाला। जिसमें जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी, लोक सभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, अयोध्या जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, लोक सभा संयोजक अवधेश द्विवेदी के साथ नामांकन रथ पर सवार होकर नगर का भ्रमण करते हुए मोदी योगी जिंदाबाद के नारे के साथ नगर का भ्रमण कर कलेक्ट्रेट में अपने प्रस्तावक और समर्थक के साथ नामांकन कर सीडीओ आवास के सामने चल रही नामांकन सभा में शामिल हुए। सभा स्थल पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का 51 किलो की माला से सांसद प्रत्याशी रितेश पांडे के साथ जिले के भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों से स्वागत कर स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा भाजपा ने जनता के सामने जो एजेंडा रखा था, उसे पूरा करने का काम किया। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकार धार्मिक आस्था को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन भाजपा धार्मिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। भाजपा प्रदेश भूपेंद्र सिंह चौधरी शुक्रवार को लोकसभा उम्मीदवार रितेश पांडेय के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने पंहुचे थे। नामांकन के बाद हुई जनसभा को सम्बोधित करते हुए चौधरी ने जहां केंद्र और प्रदेश सरकार को योजनाओं का बखान किया। वहीं सपा, कांग्रेस और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सात साल पहले सपा सरकार में बिजली कि स्थित बहुत खराब थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बिजली के क्षेत्र में बहुत काम किया और अब बिना भेदभाव के लोगों को बिजली मिल रही है। किसानों को मुफ्त बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता की मूल भूत सुविधाओं पर तेजी से काम किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था वाला प्रदेश बन चुका है। प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए योगी ने अनुकूल वातावरण तैयार किया है।

उन्होंने सपा और बसपा सपा बसपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार में हिंदू अपने त्यौहारों को ठीक से नहीं मना पाता था। भाजपा की सरकार में हिंदू अपने पर्वों को पूरी आजादी से मना पा रहा है। अयोध्या में भगवान लला का मन्दिर भव्य बन गया है। पिछड़े और अनुसूचित वर्ग के सर्वाधिक विधायक भाजपा के हैं। उन्होंने लोगों से सुबह-सुबह पहले मतदान फिर जलपान का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। सपा और बसपा की सरकारों में प्रदेश दंगाइयों का प्रदेश बन चुका था। भाजपा सरकार में गुंडा और दंगा मुक्त प्रदेश बन चुका है। प्रत्याशी रितेश पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने राजभर समाज की धरोहर अठखंभा का सौंदर्यीकरण करा रही है। जनपद में 80 हजार प्रधानमंत्री आवास, 7 लाख आयुष्मान कार्ड, भरपूर बिजली दिया जा रहा है। जनपद में दो औद्योगिक क्षेत्र बनाया गया है। मेडिकल कालेज में ट्रामा सेंटर बनाए जाने का प्रयास कर रहे हैं।
निषाद समाज से समर्थन की अपील
निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय निषाद ने कहा कि अंबेडकरनगर के विकास में पांडे परिवार के राजनीतिक पद का बड़ा योगदान है। भगवान राम ने निषाद राज को गले लगाया। सपा-बसपा वोट की गंदी राजनीति करते हैं। उन्होंने निषाद समाज से रितेश पांडे को भारी समर्थन और वोट दिए जाने की अपील किया।
कार्यक्रम में यह भी रहे मौजूद
नमांकन सभा में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी, लोक सभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमाशंकर सिंह, विधायक राज बाबू उपाध्याय, विधायक अंकुर राज तिवारी, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, प्रतिनिधि डाक्टर राना वीर सिंह, गोसाईगंज चेयर मैन विजय लक्ष्मी जायसवाल, किछौछा चेयर मैन ओमकार गुप्ता, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
