रायबरेली: दयानंद डिग्री कॉलेज में हुआ अमृत महोत्सव का आयोजन, देश धर्म को लेकर किया गया जागरूक

रायबरेली: दयानंद डिग्री कॉलेज में हुआ अमृत महोत्सव का आयोजन, देश धर्म को लेकर किया गया जागरूक

रायबरेली। दयानंद डिग्री कॉलेज, बछरावां में अमृत महोत्सव आयोजन समिति खंड  की ओर से मुंशी चंद्रिका प्रसाद ‘गुरु जी’ के निर्वाण दिवस पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्र जागरण अभियान की संस्थापक और संयोजक सुबूही खान ने मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्र और उसके प्रति हमारे धर्म के …

रायबरेली। दयानंद डिग्री कॉलेज, बछरावां में अमृत महोत्सव आयोजन समिति खंड  की ओर से मुंशी चंद्रिका प्रसाद ‘गुरु जी’ के निर्वाण दिवस पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्र जागरण अभियान की संस्थापक और संयोजक सुबूही खान ने मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्र और उसके प्रति हमारे धर्म के प्रति श्रोताओं को जागृत किया। धर्म, पंथ व संस्कृति के अंतर को जानने और समझने के लिए प्रेरित किया। देश के सामने खड़ी चुनौतियों से अवगत कराया व कहा कि संगठित समाज द्वारा ही अखंड भारत सम्भव है।

सुबूही खान ने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज सत्ता अपनी ताकत पहचाने। अब हमे स्वतंत्रता का महत्व जानना पड़ेगा। देश बहुत सी चुनौतियों से घिरा है और हर नागरिक को कंधे से कंधा मिला कर खड़ा होना पड़ेगा। भारत विश्व गुरु और आर्यवर्त अपनी संगठित सामाजिक और आध्यात्मिक चेतना शक्ति के कारण ही रहा है। कार्यक्रम में बछरावां खंड के पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया व शहीद दिनेश कुमार वैश्य के पुत्र आदित्य व पुत्री परी को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें बच्चियों ने रानी लक्ष्मी बाई, महाराणा प्रताप व भारत माता बन कर घोड़ों पर तिरंगा यात्रा निकाली व बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी ने अति उत्साह से भाग लिया।

पढ़ें-रायबरेलीः तालाब में उतराता मिला लापता बालक का शव, परिजनों में हड़कंप

असल में राष्ट्र जागरण अभियान के उत्तर प्रदेश प्रवास का शुभारम्भ हो गया है। अभी तक इस यात्रा मे इटावा, कानपुर, बिठूर, चौडगरा, फतेहपुर, बांदा, महोबा, झांसी व उसके पास के अन्य जिले, उरई, औरैया, कन्नौज, लखनऊ, चित्रकूट, हमीरपुर, उन्नाव व रायबरेली तक यात्रा पहुंची है।