रायबरेली: शहर के कई दुकानों पर प्रशासन ने मारा छापा, प्रतिबंधित प्लास्टिक किया बरामद

रायबरेली: शहर के कई दुकानों पर प्रशासन ने मारा छापा, प्रतिबंधित प्लास्टिक किया बरामद

रायबरेली। निकाय प्रशासन द्वारा शहर के कई भागों में दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर छापा मारा है। इस दौरान दुकानदार दुकान छोड़ कर भाग गए थे। एक गोदाम का ताला तोड़कर भारी मात्रा में प्लास्टिक बरामद किया गया है। रविवार को नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा और सीओ सिटी वंदना सिंह के नेतृत्व में प्रबंधित …

रायबरेली। निकाय प्रशासन द्वारा शहर के कई भागों में दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर छापा मारा है। इस दौरान दुकानदार दुकान छोड़ कर भाग गए थे। एक गोदाम का ताला तोड़कर भारी मात्रा में प्लास्टिक बरामद किया गया है। रविवार को नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा और सीओ सिटी वंदना सिंह के नेतृत्व में प्रबंधित प्लास्टिक को लेकर नगर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। दोनों अधिकारियों के साथ नगर पालिका परिषद के भी अधिकारी शामिल थे।

अधिकारियों की टीम ने घंटा घर और रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित दुकानों पर छापा मारा है। टीम ने एक बंद गोदाम का ताला तोड़कर तलाशी ली है। इस गोदाम से भारी मात्रा में प्लास्टिक के पॉलिथिन, गिलास और अन्य सामग्री बरामद हुई है। सारा सामान नगर पालिका द्वारा जब्त किया गया है।

दुकानों को छोड़कर भागे लोग

प्रशासन ने जब छापा मारी शुरू की तो शहर की बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदार ने भारी पुलिस बल देखकर सहम गए और अपनी खुली दुकानों को छोड़कर भाग गए। जब अधिकारियों की टीम दुकानों पर पहुंची तो दुकानें तो खुली थी, किंतु दुकानदार गायब थे। इस बीच कुछ दुकानों से प्लास्टिक की पॉलिथिन बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : रॉयल कैफे पर प्रवर्तन दल का छापा,50 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद