पीलीभीत: केशव अग्रवाल बने अध्यक्ष, अरशद बने महामंत्री

पीलीभीत: केशव अग्रवाल बने अध्यक्ष, अरशद बने महामंत्री

पीलीभीत, अमृत विचार। पीलीभीत प्रेस क्लब द्वारा आयोजित निर्वाचन चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। सभी पदों के लिए पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। इस दौरान केशव अग्रवाल को प्रेस क्लब ने अपना अध्यक्ष व अरशद हसन खान को अपना महामंत्री चुना। चुने गए सभी सदस्यों को सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार ने मनोनयन पत्र सौंपकर बधाई दी। …

पीलीभीत, अमृत विचार। पीलीभीत प्रेस क्लब द्वारा आयोजित निर्वाचन चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। सभी पदों के लिए पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। इस दौरान केशव अग्रवाल को प्रेस क्लब ने अपना अध्यक्ष व अरशद हसन खान को अपना महामंत्री चुना। चुने गए सभी सदस्यों को सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार ने मनोनयन पत्र सौंपकर बधाई दी।

पीलीभीत जिले में एक लंबे समय बाद प्रेस क्लब में निर्वाचन प्रक्रिया कर कार्यकारिणी गठित की गई। पत्रकारों का एक दूसरे से स्नेह के चलते किसी भी पद पर मतदान नहीं हो पाए। जिला कार्यकारिणी के सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। जिसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी धीरेंद्र मिश्रा ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की।

पीलीभीत प्रेस क्लब की ओर से केशव अग्रवाल को अध्यक्ष व अरशद हसन खान को महामंत्री चुना गया। इसी के साथ परवेज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आरबी सिंह को संयुक्त मंत्री, सौरभ दिक्षित, साकेत सक्सेना व रितेश बाजपेयी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही जावेद शेख व सतेंद्र गंगवार को मंत्री, गिरजा शंकर त्रिवेदी को कोषाध्यक्ष, नीलेश कटियार को ऑडिटर, विकास दिक्षित को संगठन मंत्री बनाया गया।

सभी पदाधिकारियों को सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने मनोनयन पत्र बांटे। इसी के साथ चुनाव अधिकारी एमआर मलिक ने 11 कार्यकारिणी सदस्य की भी घोषणा की। कार्यक्रम में प्रेस क्लब में तारिक कुरैशी, आशुतोष शर्मा, प्रसून शुक्ला, अमिताभ अग्निहोत्री, देवेंद्र सिंह देवा, राकेश कुमार को पदेन संरक्षक के रूप में दर्जा दिया गया।

मुख्य रूप से कार्यक्रम में अदनान खान, अजय गुप्ता, आदित्य बाजपाई, सर्वेश शर्मा, करन सिंह चौहान, बली अहमद, सौरभ प्रताप सिंह, सतीश मिश्र, सौरभ पाण्डेय, प्यारे लाल, प्रियांशु सक्सेना, प्रांजल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: हत्या को खुदकुशी दर्शाकर कार्रवाई दबाना पुलिस के लिए नई बात नहीं