छत्तीसगढ़ में प्रदेश ही नहीं, विदेशों में रहने वाले देशवासियों को भी मिल रही त्वरित सेवाएं, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ में प्रदेश ही नहीं, विदेशों में रहने वाले देशवासियों को भी मिल रही त्वरित सेवाएं, पढ़ें पूरी खबर

धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को आवश्यक नागरिक सेवाएं समय पर मिल रही है।  नलिनी डी. भाटिया को तीन दिनों में राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र का मिलना इसका उदाहरण है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार इस प्रमाण पत्र से नलिनी को ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया का दर्जा मिल पाया है। धमतरी में जन्मी नलिनी …

धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को आवश्यक नागरिक सेवाएं समय पर मिल रही है।  नलिनी डी. भाटिया को तीन दिनों में राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र का मिलना इसका उदाहरण है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार इस प्रमाण पत्र से नलिनी को ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया का दर्जा मिल पाया है। धमतरी में जन्मी नलिनी की शादी यूनाइटेड किंगडम में हुई है। उन्हें जब भी अपने देश आना होता था, तो वीजा, रिटर्न टिकट जैसे आवश्यक दस्तावेज दिखाना पड़ता था।

ब्रिटेन में इसके लिए नई व्यवस्था के तहत अगर किसी नागरिक के पास उसके मूल देश का राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र है, तो उसे ओसीआई का दर्जा दिया जा सकता है।  नलिनी इस बार विशेष रूप से अपने देश भारत लौटी और जुलाई माह के पहले सप्ताह में अपने मायके और मूल जन्मभूमि धमतरी में कलेक्टर पी.एस.एल्मा से आकर मिली और राष्ट्रीयता प्रमाणपत्र बनाने आवेदन दिया। कलेक्टर एल्मा ने इस मामले मे संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी को आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने कहा।

एसडीएम डॉ. विभोर अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने भी फौरन दस्तावेजों को जांचा और उसे सही पाए जाने पर कलेक्टर को प्रेषित कर दिया। इसके बाद तीन दिनों के भीतर नलिनी का राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र कलेक्टर ने जारी कर दिया। नलिनी ने इस संबंध में कलेक्टर श्री एल्मा को धन्यवाद देते हुए कहा है कि इससे उन्हें अपने मूल भारतीय पहचान बताने और ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया का दर्जा पाने में बहुत मदद मिली है। उन्होंने कहा कि वे अपने मूल निवास स्थल धमतरी में ज्यादा से ज्यादा आकर अपने देशवासियों के लिए कुछ करने की चाह रखती हैं।

यह भी पढ़ें- अहमद पटेल पर लगे आरोप शरारतपूर्ण: कांग्रेस