चीन से टेंशन के बीच ताइवान को बड़ा झटका, होटल में मिला मिसाइल प्रोडक्शन अधिकारी का शव

चीन से टेंशन के बीच ताइवान को बड़ा झटका, होटल में मिला मिसाइल प्रोडक्शन अधिकारी का शव

ताइपे। चीन से टेंशन के बीच ताइवान को बड़ा झटका लगा है। ताइवान के एक प्रमुख मिसाइल प्रोडक्शन अधिकारी शनिवार सुबह एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। इसकी जानकारी ताइवानी पुलिस ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि मौत के कारण का पता नहीं चल सका है, लेकिन उनकी मौत ऐसे समय हुई …

ताइपे। चीन से टेंशन के बीच ताइवान को बड़ा झटका लगा है। ताइवान के एक प्रमुख मिसाइल प्रोडक्शन अधिकारी शनिवार सुबह एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। इसकी जानकारी ताइवानी पुलिस ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि मौत के कारण का पता नहीं चल सका है, लेकिन उनकी मौत ऐसे समय हुई है, जब चीन लगातार ताइवान को घेर रहा है, और एक के बाद एक लाइव फायर ड्रिल कर रहा है।

सेंट्रल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान डिफेंस मिनिस्ट्री के रिसर्च एंड डेवलपमेंट यूनिट के डिप्टी हेड ली-हिंग कई मिसाइल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे।  वहीं, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चीन मुख्य द्वीप पर लगातार हमले की कोशिश कर रहा है। चीन की ओर से कई मिसाइलें दागी गई हैं।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चीन के फाइटर जेट ताइवान की मध्य रेखा को पार कर रहे हैं। चीन के लड़ाकू विमानों को इस ओर आते हुए देखा गया है। आपको बता दें कि अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन भड़का हुआ है। लिहाजा चीन ने आक्रामक सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, चीन ने नैंसी की यात्रा का भी विरोध किया था।

ये भी पढ़ें : अमेरिका : मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए तीन बच्चों समेत 10 लोग